अर्जुन कपूर और रकुलप्रीत सिंह का गाना 'दिल है दीवाना' रिलीज, दोनों की जोड़ी ने मचाया धमाल

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह का गाना 'दिल है दीवाना' रिलीज हो गया है। इस गाने को यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है। इस गाने को महज़ चंद घंटों में एक लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। गाने में अर्जुन कपूर और रकुलप्रीत सिंह की रोमांटिक केमिस्ट्री को बहुत ज्यादा पसंद किया जा रहा है। साथ ही इस गाने में दोनों का लुक और डांस फैन्स को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इसे गाने की सबसे खास बात यह है कि पहली दफा ऐसा हो रहा है रकुलप्रीत और अर्जुन कपूर दोनों साथ में नजर आ रहे हैं।
इस गाने को दर्शन रावल और जारा खान ने गाया है। वहीं म्यूज़िक तनिष्क बागची ने दिया है और इस गाने का निर्देशन राधिका राव और विनय सप्रू ने किया है। इस गाने के बोल शब्बीर अहमद के हैँ। गाने की शूटिंग हाल ही में मुंबई में हुई।
दोनों स्टार अर्जुन कपूर और रकुलप्रीत सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। दोनो अक्सर अपनी फोटो और वीडियो फैन्स के बीच शेयर करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। दोनों स्टार सॉन्ग रिलीज होने से पहले इसका टीजर और वीडियो भी अपने ऑफिशियल अकाउंट से शेयर कर चुके हैं। अर्जुन कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर आखिरी बार फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' में नजर आए थे। इस फिल्म में अर्जुन के साथ अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा मुख्य भूमिका में थीं। हालांकि फिल्म को दर्शकों की ज्यादा अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली थीं। वहीं रकुलप्रीत सिंह को आखिरी बार अजय देवगन स्टारर "दे दे प्यार दे" और "यारियां" में देखा गया था। इनकी रमेश सिप्पी की हिन्दी फिल्म "शिमला मिर्ची" भी जल्द प्रदर्शित होने वाली है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS