राज कपूर और दिलीप कुमार के पुश्तैनी घरों को बेचने के लिए तैयार पाकिस्तान सरकार, ये रखी कीमत

राज कपूर और दिलीप कुमार के पुश्तैनी घरों को बेचने के लिए तैयार पाकिस्तान सरकार, ये रखी कीमत
X
खबर आ रही है कि पाकिस्तान की खैबर पख्तूनख्वा सरकार ने अब इन घरों की कीमत तय कर दी है। चलिए आपको बताते है कि आखिर क्या तय की गई दिलीप कुमार और राज कपूर के पैतृक घरों की कीमत

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर राज कपूर और दिलीप कुमार के पुश्तैनी घरों की कीमत पाकिस्तान ने तय कर दी है। दरअसल, साल 2014 में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने राज कपूर और दिलीप कुमार के घरों को राष्ट्रीय विरासत घोषित किया गया था। अब खबर आ रही है कि पाकिस्तान की खैबर पख्तूनख्वा सरकार ने अब इन घरों की कीमत तय कर दी है। चलिए आपको बताते है कि आखिर क्या तय की गई दिलीप कुमार और राज कपूर के पैतृक घरों की कीमत

दिलीप कुमार ने घर की कीमत 80.56 लाख रुपए तय की गई है। दिलीप कुमार का घर चार मारला का बना हुआ है। इसकी कीमत 80,56,000 रखी गई है। वहीं राज कपूर के पैतृक घर की कीमत 1.5 करोड़ है। आपको बता दें कि प्रांतीय सरकार ने सितंबर में इन पुश्तैनी घरों को खरीदने का फैसला लिया था। इसके लिए 2 करोड़ रुपए रिलीज भी किए जाने वाले थे।


इन इमारतों पर कमर्शियल प्लाजा बनाने के सपने देखे जाने लगे थे, लेकिन ऐसा अभी तक संभव नहीं हो पाया है। ये घर जर्जर और खंडर मकानों की लिस्ट में है। आपको बता दें कि राज कपूर के पुश्तैनी घर सन 1918 में बना था। इसे राज कपूर के दादा दिवान ने बनाया था। यहां राज कपूर का बचपन बीता था। वहीं दिलीप कुमार का घर भी 100 साल पुराना है।

Tags

Next Story