'गोडसे' को 'देशभक्त' बताने पर भड़के बॉलीवुड सितारें, प्रज्ञा ठाकुर पर किया करारा वार

लोकसभा में कार्यवाही के दौरान प्रज्ञा ठाकुर (Pragya Singh Thakur) ने महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) के हत्यारे नाथूराम गोडसे (Nathuram Godse) को 'देशभक्त' बताया था। जिसके बाद न सिर्फ पार्टी नेता ब्लकि बॉलीवुड सितारें भी इस बात का विरोध जता रहे है। बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर अनिल वर्मा (Anil Sharma) ने प्रज्ञा ठाकुर के बयान को आड़े हाथ लिया।
Jo bhi Soorat ya vichar Dhara.. Qtal toh Qtal hei .. how can one justify.. woh bhi #Gandhi ji ka #Godse can not b right in any Condition.. Koi mahatma Gandhi ji ke Qatil ko deshbhakt Kaise kaha sakta hai.. @SadhviPragya_MP ki bhuddhi par mein Hairan hoon, Siyasat patan karti hai
— Anil Sharma (@Anilsharma_dir) November 28, 2019
अनिल वर्मा (Anil Sharma Tweet) ने ट्वीट में लिखा- 'जो भी सूरत या विचारधारा... कत्ल तो कत्ल है.. कैसे कोई इसे सही ठहरा सकता है.. वो भी गांधी जी का.... गोडसे किसी भी सूरत में सही नहीं हो सकता.. कोई महात्मा गांधी जी के कातिल को देशभक्त कैसे कह सकता है.. साध्वी प्रज्ञा की बुद्धि पर मैं हैरान हूं, सियासत पतन करती है'
क्यों? हम भी तो श्राप दे सकतें हैं? Ours will be more effective considering we are not out-on-bail terror suspects.
— TheRichaChadha (@RichaChadha) November 28, 2019
Perhaps she doesn't respect the hon. PM...or why would she dare to make such a comment AGAIN, despite him being hurt by it?
.
.#YoPragyaAintNoSadhvi #SackPragya https://t.co/PKOOxI1ZpC
वहीं इससे पहले ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) ने साध्वी प्रज्ञा के बयान पर नाराजगी जताई थी.. उन्होंने ट्वीट में लिखा- 'क्यों हम भी तो श्राप दे सकते हैं ? हमारा श्राप ज्यादा असरदार होगा, क्योंकि हम आतंक के मामलों पर जमानत पर बाहर नहीं आए हैं... शायद वो प्रधानमंत्री का सम्मान नहीं करती हैं वरना वो इस तरह का कमेंट दोबारा करने की हिम्मत कैसे करतीं ?' ऋचा चड्ढा ने दो ट्वीट किए। ऋचा ने दूसरे ट्वीट में प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बयान को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शर्मिंदगी वाला बयान करार दिया'
This comment is an international embarrassment https://t.co/yIZth0MPOS
— TheRichaChadha (@RichaChadha) November 27, 2019
लोकसभा में एसपीजी संशोधन बिल पर डीएमके सांसद ए राजा अपनी राय रख रहे थे। लोकसभा में एसपीजी संशोधन बिल पर डीएमके सांसद ए राजा अपनी राय रख रहे थे। इस दौरान उन्होंने गोडसे के एक बयान का जिक्र किया जिसमें गोडसे ने बताया कि था कि उसने महात्मा गांधी को क्यों मारा था।
ए राजा ने लोकसभा में कहा कि गोडसे ने माना था कि उसके मन में गांधी के लिए 32 सालों से जहर भरा था, जिसके चलते उसने गांधी को मारने का फैसला लिया.. गोडसे ने गांधी को इसलिए मारा क्योंकि वो एक विशेष विचारधारा में यकीन करता था.. राजा के इस के बीच एकदम से प्रज्ञा ठाकुर ने बोलीं कि आप एक देशभक्त का उदाहरण नहीं दे सकते हैं। उनके इस बयान के बाद लोकसभा में हंगामा मच गया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS