एलेक्जेंडर एलेक्स के साथ दिखीं दिशा पाटनी, टाइगर के फैंस को लगा तगड़ा झटका

एलेक्जेंडर एलेक्स के साथ दिखीं दिशा पाटनी, टाइगर के फैंस को लगा तगड़ा झटका
X
टाइगर श्रॉफ से ब्रेकअप के बाद दिशा पटानी इन दिनों एलेक्जेंडर एलेक्स के साथ अपने रिश्ते लेकर चर्चा में हैं। बताया जा रहा है कि दिशा पाटनी एलेक्जेंडर एलेक्स के साथ रिलेशन में हैं।

Bollywood: दिशा पाटनी (disha patni) बॉलीवुड की बोल्ड और ब्यूटिफुल एक्ट्रेस में से एक हैं। दिशा अपनी एक्टिंग के साथ साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। दिशा का नाम अक्सर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) के साथ जोड़ा जाता है। हालांकि, दोनों के द्वारा कभी भी इसपर खुलकर कुछ नहीं कहा गया। अब बताया जा रहा है कि एक सामूहिक पार्टी में दिशा को किसी और के साथ देखा गया है।

पार्टी में इस व्यक्ति के साथ दिखीं दिशा

टाइगर श्रॉफ ने अकसर दिशा पाटनी को अपना अच्छा दोस्त बताया है। यहां तक की करण जौहर (Karan Johar) ने भी जब उनसे कॉफी विद करण शो में उनके और दिशा के रिलेशन के बारे में सवाल किया तब भी टाइगर श्रॉफ ने उन्हें अपना अच्छा दोस्त बता कर मामले को समाप्त कर दिया। अब खबर यह आ रही है कि दिशा पाटनी को एलेक्जेंडर एलेक्स (Alexander Alexis) के साथ किसी पार्टी में देखा गया है। इसके बाद से ही सोशल मीडिया के अलग-अलग साइटों पर लोगों का कमेंट शुरू हो गया है। लोगों में अब दिशा पाटनी और एलेक्जेंडर एलेक्स के बीच रिलेशन की चर्चा शुरू हो गई है।

दोस्तों के साथ डिनर का वीडियो आया सामने

बीती रात दिशा अपने दोस्तों के साथ डिनर डेट पर निकली थीं। इसी दौरान अभिनेत्री को मुंबई (Mumbai) के एक रेस्तरां के बाहर पापराजी (Paparazzi) द्वारा इनका फोटो क्लिक कर सोशल मीडिया पर साझा किया गया। अक्सर अपने पहनावे से लोगों का ध्यान खींचने वाली दिशा ने आउटिंग के लिए एक और लुक अपनाया। इस दौरान दिशा ने एक सुनहरी मिनी पोशाक पहनी थी, जिसमें बारीक कट-आउट लगे हुए थे।

Also Read: Disha Patani जैसी फिगर और एब्स के लिए अपनाएं ये रूटीन, एक्ट्रेस ने बताया फिटनेस मंत्र

Tags

Next Story