Exit Poll Result 2019 : एग्ज‍िट पोल की आड़ में विवेक ओबेरॉय ने उड़ाया ऐश्वर्या राय का मजाक, वायरल हुए मीम्स

Exit Poll Result 2019 : एग्ज‍िट पोल की आड़ में विवेक ओबेरॉय ने उड़ाया ऐश्वर्या राय का मजाक, वायरल हुए मीम्स
X
लोकसभा चुनाव 2019 रविवार 19 मई को समाप्त हो गया है। चुनाव के नतीजे 23 मई गुरुवार को जारी होंगे, लेकिन इससे पहले एग्जिट पोल के नतीजे देश की जानता के सामने आ गए हैं। जिससे मालूम हो गया है कि देश में एकबार फिर से भाजपा सरकार बन सकती है, पर अब देश की जनता और राजनीति दलों को 23 मई का इंतजार क्योंकि इसी दिन स्पष्ट होगा कि किसके सिर पर ताज सजेगा।

एग्जिट पोल के नतीजों के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स बनाकर विपक्ष का मजाक बनाया जा रहा है। लेकिन इसी बीच बॉलीवुड अभिनेता और भाजपा समर्थक विवेक ओबेरॉय का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विवेक ओबेरॉय ने एक यूजर का मीम शेयर किया है, इस मीम में अभिषेक बच्च की पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन और एग्ज‍िट पोल दोनों का मजाक भी उड़ा दिया है। इस ट्वीट के बाद लोगों ने कहना शुरू कर दिया है कि विवेक को ऐसा क्या हो गया जो इस तरह के मीम शेयर किया? विवेक ने जो मीम ट्वीट किया उसमे 3 तस्वीरें हैं।

पहले में सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन, जिसमें कैप्शन दिया गया है- ओपिनियन पोल। दूसरे में विवेक और ऐश्वर्या राय बच्चन हैं, जिसमें लिखा है एग्जिट पोल। तीसरे में ऐश्वर्या राय बच्चन और उनके पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या है, तस्वीर पर लिखा है रिजल्ट। विवेक ने इस मीम को लॉफिंग इमोजी के साथ साझा किया और लिखा- No politics here....just life.

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story