हॉलिवुड कलाकार Carmine Caridi का निधन

हॉलिवुड कलाकार Carmine Caridi का निधन हो गया है इनका जन्म 23 जनवरी 1934 में हुआ था। इन्होंने गॉड फादर 2 में अहम किरदार निभाया था। Caridi 85 साल के थे।Caridi का कोमा में चले जाने के बाद मंगलवार को एक अस्पताल में निधन हो गया।
Carmine ने ब्रॉडवे से लेकर फिल्म और फिर टेलीविजन तक लगभग छह दशक से अधिक समय तक अपने अभिनय के जरिए दर्शकों का मनोरंजन किया। अपने परिवार और दोस्तोंकी मौजूदगी में Caridi ने अंतिम सांस ली। खबरों के अनुसार Caridi 25 अप्रैल के बाद से ही अस्पताल में भर्ती थे और खबर यह भी है कि पिछले सप्ताह उन्हें निमोनिया हो गया था।
Caridi विवादों से भी खूब जुड़े रहे। वर्ष 2004 में उन्हें वीसीआर की कॉपी बनाते हुए पाया जाने के जुर्म में अकादमी से निष्कासित कर दिया गया था और इसके लिए उनपर $300,000 का जुर्माना भी लगाया गया था उनके मैनेजर का कहना है कि Caridi को उम्र भर इस गलती का अहसास रहा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS