कभी एक्टर तो कभी डायरेक्टर बनकर कमाया पैसा, आज करोड़ों की प्रॉपर्टी की मालकिन है फराह खान

बॉलीवुड एक्ट्रेस फराह खान 9 जनवरी को अपना 56वां बर्थडे सेलिब्रेट करेंगी। फराह खान एक्ट्रेस के साथ-साथ बेहतरीन कोरियोग्राफर और डायरेक्टर भी है। वो बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपनी कोरियोग्राफी की वजह से जानी जाती है। उन्होंने अपने करियर में अब तक 120 से ज्यादा गाने कोरियोग्राफ किए है। फराह खान का जन्म 9 जनवरी 1965 को मुंबई में हुआ। फराह ने शुरूआती पढ़ाई सेंट जेवियर्स कॉलेज से की। फराह माइकल जैक्सन की जबरा फैन थीं। इस वजह से उन्होंने डांस को अपने करियर के रूप चुना।
फराह खान को अपने करियर में बड़ा ब्रेक तब मिला, जब सरोज खान ने फिल्म 'जो जीता वही सिकंदर' को कोरियोग्राफ करने से मना कर दिया था। जिसके बाद ये मौका फराह ने लपक लिया। उनकी दोस्ती शाहरूख खान के साथ ज्यादा चर्चित है। दोनों की मुलाकात 'कभी हां कभी ना' के सेट पर हुईं थी। वही से दोनों अच्छे दोस्त बन गए और साथ में काम करने लगे। फराह खान को पांच बार बेस्ट फिल्मफेयर कोरियोग्राफी अवॉर्ड मिल चुका है।
डायरेक्टर के तौर पर फराह खान की पहली फिल्म 'मैं हूं ना' थी। इस फिल्म में शाहरूख खान ने लीड रोल निभाया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। वहीं दूसरी फिल्म 'ओम शांति ओम' थीं। इस फिल्म ने भी धांसू कमाई की। फराह ने बतौर एक्ट्रेस भी काम किया और फिल्म 'शिरीन फरहाद की तो निकल पड़ी' से डेब्यू किया। इस फिल्म में उनके साथ बोमन ईरानी नजर आए। वहीं बात करें अगर फराह खान की प्रॉपर्टी की तो, फराह खान करोड़ों रुपयों की रानी है। फराह खान के पास 146 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी है।
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS