Farhan Akhtar Birthday: करोड़ों की प्रॉपर्टी के बेताज बादशाह है फरहान अख्तर, शानदार है कारों का कलेक्शन

बॉलीवुड एक्टर और सिंगर फरहान अख्तर 9 जनवरी को 46वां जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगे। उनका जन्म 9 जनवरी 1974 को मुंबई में हुआ। फरहान अख्तर का असली नाम बुलबुल है। फरहान अख्तर डायरेक्टर, प्रॉड्यूसर, सिंगर, एक्टर के साथ-साथ एक बेहतरीन राइटर भी है। फरहान अख्तर ने अपने करियर की शुरूआत 'दिल चाहता है' फिल्म का डायरेक्शन के जरिए की। इसके बाद उन्होंने बतौर एक्टर अपना करियर बनाने का सोचा और 'रॉक ऑन' में नजर आए। वहीं साल 2006 में फिल्म 'डॉन' को प्रोड्यूस भी किया।
फरहान अख्तर अपनी छोटी सी दुनिया में काफी खुश है, लेकिन उनकी जिंदगी का एक पहलू ऐसा भी था, जब वो दिल से टूट गए थे। ये पल था उनके माता-पिता का तलाक.... फरहान जब छोटे थे तभी उनके पिता जावेद अख्तर ने उनकी मां से तलाक लेकर शबाना आजमी से शादी कर ली थी। ये बात उस समय फरहान अख्तर को काफी बुरी लगी थी। पर वक्त के साथ वो भी आगे बढ़ गए। फरहान अख्तर ने अपने करियर पर फोकस बनाए रखा और जी तोड़ मेहनत की। आज ये उसी का रिजल्ट है, जो फरहान आज लग्जरी लाइफस्टाइल जी रहे है।
फरहान अख्तर के पास बेताशा प्रॉपर्टी है। वो तकरीबन 148 करोड़ रुपयों के मालिक है। उनके पास कई लग्जरी गाड़िया है। एक वेबसाइट की मानें तो, फरहान की प्रॉपर्टी न सिर्फ देश में बल्कि विदेशों में भी है। फरहान अख्तर एक फिल्म के लिए तकरीबन 3 करोड़ रुपए चार्ज करते है। प्रॉपर्टी के बेताज बादशाह होने के बावजूद वो एनिमल लवर भी है। फरहान के इंस्टाग्राम अकाउंट पर नजर डाले तो आपको उनकी फोटोज के अलावा, उनके पालतू डॉगी के भी फोटोज देखने को मिलेंगी। वो अपने इस डॉगी के बेहद करीब है। ये डॉगी 'मिनिएचर पिंसचर' (Miniature Pinscher Dog) नस्ल का है। इस डॉगी की कीमत सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। फरहान अख्तर के इस डॉगी की कीमत भारतीय बाजारों में 40 हजार रुपए है। इन नस्ल के डॉगीज को दौड़ना काफी पसंद होता है।
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS