फातिमा सना शेख के मुंबई वाले घर में अचानक लगी आग, देख डर से सहम गई एक्ट्रेस

'दंगल' फेम फातिमा सना शेख के घर में आग लगने की खबर सामने आ रही है। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी। उन्होंने बताया कि उनके मुंबई वाले घर में अचानक आग लग गई। वो इतनी घबरा गई कि उन्होंने फायर ब्रिगेड वालों को फोन किया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इस घटना को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए फातिमा ने फायर ब्रिगेड को शुक्रिया कहा।
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि उनके मुंबई स्थित घर में गुरुवार को अचानक आग लग गई। वह इस घटना से घबरा गई थीं और तुरंत फायर डिपार्टमेंट को फोन कर इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया। फातिमा ने अपने इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की। इसमें उन्होंने फायर ब्रिेगेड की फोटो शेयर की। फोटो में फायर ब्रिगेड की फोटो शेयर की। फातिमा का ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
फातिमा ने लिखा- 'मेरे घर पर आग लग गई थी। घबराहट में मैंने फायर डिपार्टमेंट को फोन किया। उन्होंने कुछ ही देर में घर पर आकर आग को बुझा दिया। थैंक्यू सो मच मुंबई फायर ब्रिगेड डिपार्टमेंट।' बात करें अगर वर्कफ्रंट की तो, फातिमा शेख ने हाल ही में अनुराग बासु की फिल्म 'लूडो' में नजर आई थीं। यही नहीं दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सूरज पे मंगल भारी' में भी काम किया था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS