Flashback 2020: कोरोना काल के बीच इन सेलेब्स ने की नई जिंदगी की शुरूआत, सात फेरे लेकर जोड़ा सात जन्मों का साथ

साल 2020 जल्द बीत जाए और नया साल आए, सभी लोगों की यही इच्छा है। ये साल लोगों के लिए कुछ खास नहीं रहा। कोरोना काल ने लोगों को काफी परेशान किया हुआ है। लेकिन इसी कोरोना काल के बीच कई सेलेब्स ने अपनी नई जिंदगी की शुरूआत की है यानि शादी के बंधन में बंधे है। किसी सेलेब ने चुपचाप शादी की, तो किसी ने धमाकेदार अंदाज में शादी की। चलिए आपको बताते है कि इस साल कौन से सेलेब्स ने शादी की।
आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल- 1 दिसंबर को आदित्य नारायण ने अपनी गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल से शादी की। दोनों कई सालों से एक-दूसरे को जानते थे। दोनों की शादी में काफी कुछ अलग देखने को मिला। आदित्य और श्वेता की शादी प्री वेडिंग से लेकर रिसेप्शन पार्टी तक सभी खूब मस्ती करते दिखाई दिए। शादी में आदित्य के पिता उदित नारायण भी ठुमके लगाते हुए नजर आए।
नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह- नेहा कक्कड़ ने 24 अक्टूबर को पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत सिंह संग शादी की। ये शादी दिल्ली के उत्तम नगर के एक गुरुद्वारे में हुई। शादी का पूरा कार्यक्रम एयरोसिटी के होटल जे डब्ल्यू मैरियट में रखा गया। ये शादी काफी धमाकेदार रही। शादी के रस्मों में नेहा कक्कड़ ने सब्यसाची से लेकर अनीता डोंगरे के लहंगे पहने। जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थी।
काजल अग्रवाल और गौतम किचलू- बॉलीवुड एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने 30 अगस्त को अपने बॉयफ्रेंड गौतम किचलू संग शादी की। दुल्हन के जोड़े में काजल बेहद सुंदर लग रही थीं। उन्होंने शादी के लिए रेड कलर का लहंगे को चुना। वहीं गौतम ने व्हाइट कलर की शेयवानी पहनीं। दोनों साथ में मेड फॉर इंच लग रहे थे।
राणा दग्गुबाती और मिहिका बजाज- राणा दग्गुबाती और मिहिका बजाज ने 8 अगस्त को शादी की। शादी बेहद सादगी से भरी रही। दूल्हा बने राणा ने सिल्क का कुर्ता, धोती और अंगवस्त्र पहना हुआ था। वहीं मिहिका ने आइवरी ऐंड गोल्ड कॉम्बिनेशन का जरदोजी वर्क वाला लहंगा पहना था। शादी की कई फोटोज वायरल हुई।
काम्या पंजाबी और शलभ डांग- टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने अपने ब्वॉयफ्रेंड शलभ डांग ने 10 फरवरी को सात फेरे लिए। काम्या ने मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन भी रखा। काम्या ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की। वीडियो में काम्या और शलभ दूल्हा दुल्हन नजर आ रहे थे। इस वीडियो को शेयर करते हुए काम्या ने लिखा- 'अपनी खुशियों के यादगार पलों को आपके साथ शेयर कर रही हूं।'
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS