Flashback 2020: इस साल अपने रिश्ते नहीं बचा पाए ये सेलेब्स, इंस्टा पर शेयर की टूटे दिल की दास्तां

Flashback 2020: इस साल अपने रिश्ते नहीं बचा पाए ये सेलेब्स, इंस्टा पर शेयर की टूटे दिल की दास्तां
X
इस साल भी कई सेलेब्स प्यार में पड़े, तो कुछ सेलेब्स के प्यार से भरे रिश्ते टूटते नजर आए। चलिए आपको बताते है कि इस साल यानी साल 2020 के उन सि​लेब्रिटी के बारे में, जिनका रिश्ता इस साल टूट गया।

प्यार जिंदगी का सबसे खूबसूरत एहसास है। जिसे सिर्फ महसूस किया जा सकता है। जब भी किसी को प्यार होता है तो, उसे दुनिया खूबसूरत लगने लगती है। लेकिन एक कहावत है कि प्यार का पहला अक्षर ही अधूरा होता है कि इसलिए हर किसी के नसीब में सफलता नहीं लिखी होती। ये साल भी कई सेलेब्स प्यार में पड़े, तो कुछ सेलेब्स के प्यार से भरे रिश्ते टूटते नजर आए। चलिए आपको बताते है कि इस साल यानी साल 2020 के उन सि​लेब्रिटी के बारे में, जिनका रिश्ता इस साल टूट गया।


पूजा गौर और राज सिंह- कुछ दिनों पहले ही पूजा गौर ने इंस्टाग्राम पर ब्रेकअप के बारे में बताया था। पूजा गौर और राज सिंह पिछले 10 साल से रिश्ते में थे। दोनों का रिश्ता अब आकर टूटा है। पूजा गौर ने अपनी पोस्ट में लिखा- इस बारे में बताने में कुथ वक्त लगा और हिम्मत जुटानी पड़ी।


कृष्णा श्रॉफ और एबन हायम्स- बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा श्रॉफ का भी हाल ही ब्रेकअप हुआ। कृष्णा श्रॉफ फुटबॉल प्लेयर एबन हायम्स के साथ रिलेशनशिप में थीं। कई बार दोनों एक साथ स्पॉट भी होते रहते थे। उनकी कई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। कृष्णा ने इंस्टा स्टोरी पर ब्रेकअप के बारे में बताया था। कृष्णा ने इंस्टा स्टोरी पर लिखा- 'आप सभी एबन के साथ मेरी फोटो एडिट कर के मुझे टैग करना बंद कर दीजिए। हम दोनों अब साथ नहीं है, इसलिए हमें साथ में जोड़ना बंद कर दीजिए।'


करण कुंद्रा और अनुषा दांडेकर- करण कुंद्रा और अनुषा दांडेकर 6 साल से रिश्ते में थे। दोनों लिव-इन में रहे, लेकिन इस साल इनका ब्रेकअप हो गया। अनुषा ने अपने रिश्ते को लेकर इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की थी।


सना खान और मेल्विन लुई- सना खान और मेल्विन लुई का ब्रेकअप सुर्खियों में काफी रहा। इस साल हुए ब्रेकअप ने लोगों को हैरान कर दिया। सना खान ने मेल्विन लुई पर धोखा देने का आरोप लगाया। जो काफी सुर्खियों में रहा। आपको बता दें कि सना खान ने हाल ही में गुजरात के मुफ्ती अनस सईद के साथ निकाह किया है। निकाह की फोटोज काफी वायरल हुई।


रित्विक और आशा नेगी- 6 साल से एक साथ रहने के बाद रित्विक और आशा नेगी का इस साल ब्रेकअप हो गया। हालांकि उनके ब्रेकअप को लेकर कोई पुष्टि नहीं हुई। एक इंटरव्यू में आशा ने कहा था- 'लोग अलग हो जाते हैं, रिश्ते टूट जाते है, लेकिन लाइफ की खास बात ये है कि आपके मन में उसके लिए प्यार कभी नहीं मरता' इस बयान के बाद से ही लोग कयास लगाने लगे कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है।

Tags

Next Story