महाभारत के 'युधिष्ठिर' ने कांग्रेस को बताया 'Chinese Agent', बोले- 'भ्रम फैलाने का कारखाना है ये पार्टी'

महाभारत के युधिष्ठिर ने कांग्रेस को बताया Chinese Agent, बोले- भ्रम फैलाने का कारखाना है ये पार्टी
X
गजेंद्र चौहान ने लगातार एक के बाद एक ट्वीट किए है। गजेंद्र चौहान ने अपने पहले ट्वीट में लिखा- 'ये आंदोलन किसानों का नहीं है, कांग्रेस सहित विपक्ष का है...

नए कृषि कानूनों को लेकर केंद्र के खिलाफ किसान आंदोलन का आज 12वां दिन है। किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि वो 8 दिसंबर को भारत बंद करेंगे। इसमें ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस, लालू प्रसाद यादव की राष्ट्रीय जनता दल, टीआरएस, आरएलडी, बीएसपी समेत कांग्रेस ने किसान आंदोलन को समर्थन देने का ऐलान किया। कांग्रेस के समर्थन देने को लेकर काफी विवाद हो रहा है। इस कड़ी में महाभारत में युधिष्ठिर का किरदार निभाने वाले गजेंद्र चौहान ने भी निशाना साधा है।

गजेंद्र चौहान ने लगातार एक के बाद एक ट्वीट किए है। गजेंद्र चौहान ने अपने पहले ट्वीट में लिखा- 'ये आंदोलन किसानों का नहीं है, कांग्रेस सहित विपक्ष का है, जिसे जनता पहले ही खारिज कर चुकी है। किसानों के हित में पारित बिल पर कांग्रेस जानबूझकर सभी को गुमराह कर रही है।', वहीं अपने एक और ट्वीट में लिखा- 'कांग्रेस मुद्दा हीन पार्टी है। मोदी जी कहा कांग्रेस मुक्त भारत बनाना है। सपना साकार होता दिख रहा है। #दोगली_कांग्रेस', गजेंद्र चौहान ने कांग्रेस को चाइनीज एंजेट बताया है।

गजेंद्र चौहान ने अपने एक ट्वीट में कांग्रेस पर वार करते हुए लिखा- 'भ्रम फैलाने का कारखाना है ये पार्टी। केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए कृषि कानूनों पर बेतुकी बयानबाजी तथा किसानों को भड़काने और देश तोड़ने वाली पार्टी है ये पार्टी।', इसके अलावा, एक ट्वीट में लिखा- '370 का विरोध, राम मंदिर का विरोध, हिंदू राष्ट्र का विरोध, कांग्रेस ही हिंदू विरोधी देश विरोधी है।' लेटेस्ट एपिसोड में लिखा- 'बेचारा गिरगिट भी शर्मिंदा हो जाता होगा, चमचों को अपना बाप बदलने की रफ्तार देख कर।'

Tags

Next Story