Google Doodle BB King: गूगल ने शेयर किया वीडियो वाला ये खास डूडल, जानें कौन हैं बी. बी. किंग

Google Doodle BB King: गूगल ने दुनिया के सबसे महान गिटारवादक बी बी किंग के 94वें जन्मदिवस के अवसर पर एक खास वीडियो वाला डूडल बनाया है। जिसमें उनके जीवन और काम को लेकर वीडियो में कुछ यादगार लंबों को कैद किया है।
16 सितंबर 1925 को जन्मे बी.बी. किंग को याद करते हुए गूगल ने खास डूडल बनाया है। गूगल डूडल बनाकर मशहूर लोगों को याद करता है। गूगल ने एक एनिमेटेड विडियो के जरिए बी.बी. किंग को याद किया है।
बी.बी. किंग पर गूगल ने जो खास डूडल बनाया है उनके बारे में आपको बता दें कि वो अमेरिकी गायक, गीतकार रिकॉर्ड प्रोड्यूसर और गिटारवादक रहे हैं। उन्होंने दो शादी की थी। लेकिन उनकी दोनों ही शादीयां असफल रहीं।
किंग का जन्म मिसिसिपी के इट्टा बेना नाम के शहर के पास हुआ था। उन्होंने जि़ंदगी काफी संघर्ष किया। 1949 में किंग ने अपने रिकॉर्डिंग करियर की शुरुआत की और अपना पहला हिट 'थ्री ऑ क्लाक ब्लूज' दिया।
उनके सबसे मशहूर क्लासिक पीस 'द थ्रील इज गॉन' और 'एवरी डे आई हैव द ब्लूज' बने रहे। बी.बी. किंग को 15 बार ग्रैमी अवॉर्ड से भी नवाजा गया।
आखिर कैसे पड़ा नाम बी.बी. किंग
रेडियो स्टेशन पर किए जाने वाले शो के चलते उन्हें पहचान मिली लोग उन्हें प्यार से 'Beale Street Blues Boy' के नाम से बुलाने लगे।किंग ने पहली बार रिकॉर्डिंग 1949 में की थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS