Kim Sharma Birthday: फिल्में नहीं तो क्या..., बेहताशा प्रॉपर्टी की मालकिन है किम शर्मा

बॉलीवुड एक्ट्रेस किम शर्मा 21 जनवरी को 40 साल की हो जाएंगी। उनका जन्म 21 जनवरी 1980 को महाराष्ट्र के अहमद नगर में हुआ था। किम शर्मा की शुरूआती पढ़ाई पंचगनी के स्कूल में हुई।
किम शर्मा ने अपनी करियर की शुरूआत मॉडलिंग से की। जब किम शर्मा मुंबई पहुंची, तो उन्हें सबसे पहले क्लोज-अप टूथपेस्ट के विज्ञापन में काम करने करने का मौका मिला। उसके बाद किम को सनसिल्क, पेप्सी, टाटा सफारी, पॉन्ड्स, फेयर एंड लवली, क्लीन-एन-क्लियर और लिरिल का विज्ञापन करने के लिए चुना गया था। किम शर्मा को लता मंगेशकर के 'पायोजी' और अली हैदर की 'पुरानी जींस' के म्यूजिक वीडियो के लिए भी चुना किया।
किम शर्मा ने बॉलीवुड में डेब्यू करने का मौका आदित्य चोपड़ा की फिल्म 'मोहब्बतें' के जरिए मिला। ये फिल्म सुपरहिट रही। इस फिल्म में किम शर्मा के अलावा अमिताभ बच्चन, शाहरूख खान, ऐश्वार्य राय, उदय चोपड़ा, जुगल हंसराज, जिमी शेरगिल, शमिता शेट्टी और प्रीति झंगियानी लीड रोल में थे।
फिल्म के ब्लॉकबस्टर रहने से किम शर्मा ने अपनी पहली फिल्म से ही एक अलग मुकाम हासिल किया। इस फिल्म के बाद उन्हें 'कहता है दिल बारबार' मूवी ऑफर हुई। इस फिल्म में उनके अपोजिट जिमी शेरगिल नजर आए थे।
इस फिल्म में किम शर्मा ने एक अमीर बिजनेसमैन की बेटी का किरदार निभाया था, लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं कर पाई। लेकिन फिल्म में किम शर्मा के किरदार को काफी पसंद किया गया।
इसके बाद किम शर्मा ने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया, जैसे 'नहले पे देहला', 'यकीन', 'ताजमहल', 'कुड़ियों का है जमाना', 'टॉम डिक एंड हैरी थी'.. 'तुमसे अच्छा कौन है', 'फिदा', 'ताज महल', 'मनी है तो हनी है' फिल्में शामिल है। किम शर्मा बेशक फिल्मों से दूर हैं, लेकिन उनकी संपत्ति किसी टॉप एक्ट्रेसिस से कम नहीं है।
किम शर्मा की प्रॉपर्टी के बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे, एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक, किम शर्मा के पास 43 करोड़ की प्रॉपर्टी है। इसमें उनके फ्लैट्स, जूलरी और लग्जरी कारें भी शामिल है।
यूं तो किम शर्मा के पास कई कारें हैं, लेकिन उनकी पसंदीदा कार लैंज रोवर रेंज रोवर हैं, किम शर्मा अक्सर इस गाड़ी में घूमती नजर आती है। इस गाड़ी की कीमत भारत में तकरीबन 2 करोड़ रुपए है।
किम शर्मा की टोन्ड बॉडी के हर कोई फैन है। अपने फिगर को मेनटेंन रखने के लिए किम शर्मा एक डाइट प्लान फॉलो करती है। वो ब्रेकफास्ट में दो अंडे, सिर्फ व्हाइट पार्ट और एक ग्लास फ्रूट जूस लेती हैं।
स्नैक में वो चीज टोस्ट के साथ नींबू पानी या नारियल पानी लेना पसंद करती हैं। वहीं लंच में दाल, 2 रोटी, सलाद और सब्जी खाती हैं। किम शर्मा इस बात का खास ध्यान रखती हैं कि उनका लंच सिर्फ घर का बना हुआ हो।
इसके अलावा, शाम को फल और सोने से पहले 1 गिलास दूध लेती है। यही नहीं किम शर्मा दिन में 2 बार योगा करती हैं। किम 30 मिनट डांस के लिए निकालती हैं। इसके साथ-साथ वो रोजाना जिम भी जाती हैं। किम देश में हो या देश से बाहर वो अपना वर्कआउट कभी स्किप नहीं करती। उन्हें जॉगिंग करना भी काफी पसंद हैं।
किम शर्मा के लव लाइफ की बात करे तो, उनका नाम कई हस्तियों से जुड़ चुका है। किम ने सबसे पहले 'यूडी' को डेट किया था। दोनों का रिश्ता 3 साल तक चला, लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए। इसके बाद किम ने भारतीय क्रिकेटर 'युवराज सिंह' को डेट किया। ये रिश्ता 4 साल चला और साल 2007 में दोनों का ब्रेकअप हो गया।
बताया जाता हैं कि युवराज की मम्मी को किम शर्मा पसंद नहीं थी, जिसके चलते दोनों ने अलग होने का फैसला किया। युवराज सिंह से अलग होने के बाद एक साल के अंदर ही किम शर्म ने स्पेनिश सिंगर 'कार्लोस मरीन' के साथ डेट करना शुरू कर दिया। 2 साल रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने सगाई कर ली, लेकिन अनबन होने के चलते ये रिश्ता भी टूट गया।
इसके बाद साल 2010 में किम शर्मा ने केन्या के एक बिज़नसमैन 'अली पुंजनि' के साथ शादी की। अली पुंजनि पहले से ही शादीशुदा था और उसके तीन बच्चे थे। शादी शुरू में ठीक चली लेकिन बाद में रिश्ते बिगड़ते गए, आखिरकार किम ने साल 2017 में अली पुंजनि से तलाक ले लिया।
तलाक होने के तुरंत बाद किम शर्मा मुंबई के फैशन डिजाइनर अर्जुन खन्ना को डेट करने लगी, ये रिश्ता सबसे कम टिका और महीने भर में ही ब्रेकअप हो गया। अर्जुन खन्ना शादी शुदा थे और उनकी पत्नी का नाम शेफाली था, किम से रिश्ते खत्म कर वो अपनी पत्नी के पास वापस लौट आए। अर्जुन खन्ना से ब्रेकअप के बाद किम शर्मा एक्टर हर्षवर्धन राण के रिलेशनशिप में आई, ये रिश्ता भी नहीं चला और टूट गया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS