Happy Birthday Shraddha Kapoor: स्कूल समय में टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर थे एक दूसरे के क्रश

Happy Birthday Shraddha Kapoor: बॉलीवुड की बहुत ही खूबसूरत एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। श्रद्धा का जन्म 3 मार्च 1987 को मुंबई में हुआ था। श्रद्धा कपूर बॉलीवुड के फेमस एक्टर शक्ति कपूर की बेटी हैं। वहीं उनकी मां शिवांगी भी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इसी बीच आज हम आपको श्रद्धा कपूर के जन्मदिन पर उनसे जुड़ी कुछ बातें बताने जा रहे हैं।
श्रद्धा ने अपने करियर के शुरुआत में लगातार दो फिल्में फ्लॉप हुई। जिसके बाद भी श्रद्धा ने कभी हार नहीं मानी और न ही उनका कभी विश्वास टूटा। जिसके बाद वे 'आशिकी 2' में नजर आईं। जिसके बाद वे काफी सुर्खियों में आईं और उन्हें इस फिल्म से काफी पहचान मिली। जिसके बाद श्रद्धा ने लगातार कई हिट फिल्में दीं। जिसके बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई।
श्रद्धा कपूर ने अपनी शुरुआती पढ़ाई आजमनाबाई से की। जिसके बाद वो 15 साल की उम्र में अमेरिकन स्कूल ऑफ बॉम्बे में पढने गईं। जहां सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और टाइगर श्रॉफ उनके स्कूलमेट थे। श्रद्धा को डांस का शुरु से ही काफी शौक रहा है।
हाल में एक इंटरव्यू में टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर ने बताया कि स्कूल के दिनों में दोनों का एक-दूसरे पर क्रश था। लेकिन दोनों ने कभी भी इस बात का इजहार नहीं किया। लेकिन जल्द ही दोनों की 'बागी 3' में नजर आएगी। इससे पहले भी टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर बागी के पहले पार्ट में साथ नजर आ चुके हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS