Happy Birthday Nutan: सदाबहार कलाकार नूतन का सादगी से भरा था जीवन, जानें और भी कई रोचक बातें

अपने दौर की सफल अभिनेत्रियों में से एक नूतन का आज जन्मदिन है। नूतन का जन्म 4 जून 1936 को हुआ था। नूतन के पिता का नाम कुमारसेन समर्थ था जो निर्देशक-कवि थे तथा माता का नाम शोभना समर्थ था। फिल्म अभिनेत्रि काजोल की मां और एक्ट्रेस तनुजा मुखर्जी नूतन की बहन हैं।
नूतन ने लेफ़्टिनेंट कमांडर रजनीश बहल से विवाह किया था तथा इन दोनो के बेटे मोहनीश बहल भी हिन्दी फ़िल्मों के अभिनेता हैं। नूतन ने 1950 में फिेल्मी दुनियां में प्रवेश किया था। 1955 में फिल्म सीमा के लिए उन्हें पहली बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला। 1974 में इन्हे पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।
नूतन को मिस इंडिया के खिताब से भी नवाजा गया था। नूतन ने सुजाता, बंदिनी, मिलन, मैं तुलसी तेरे आँगन की, मेरी जंग और कर्मा जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया था। इन्होंने 70 से अधिक फिल्मों में काम किया है। बता दें कि फरवरी 1991 में कैंसर के चलते का निधन हो गया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS