साल 2021 बॉलीवुड कपल्स के लिए बेहद खास, कोई लेगा सात फेरे तो कोई कबूल करेगा निकाह

जोरदार जश्न के साथ साल 2021 की शुरुआत हुईं। ये साल खुशियां लेकर आया है। बात अगर बॉलीवुड की करें तो सेबेल्स के लिए भी ये साल काफी बेहतरीन रहना वाला है। इस साल कई बॉलीवुड सेलेब्स शादी कर अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने वाले है। इसमें आपके फेवरेट कपल भी शमिल है। चलिए, आपको बताते है कि इस साल आपके कौन से फेवरेट बॉलीवुड स्टार शादी के बंधन में बंधने वाले है।
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट- रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की लव स्टोरी चर्चाओं का विषय बनी हुई है। ऋषि कपूर जब न्यूयॉर्क से कैंसर का इलाज कराकर वापस लौटे थे, तभी से दोनों के शादी की खबरें मीडिया में चल रही थीं। उम्मीद की जा रही थी कि दोनों 2020 में शादी कर लेंगे। लेकिन अब खबर है कि ये इस साल यानी 2021 में शादी करेंगे।
वरुण धवन और नताशा दलाल- वरुण धवन और नताशा दलाल दोनों बचपन के दोस्त थे और अब लव रिलेशन में है। दोनों काफी सालों से शादी की प्लानिंग कर रहे है। खबर थीं कि दोनों इसी साल थाईलैंड में डेस्टिनेशन वेडिंग करने वाले थे, लेकिन कोरोना की वजह से शादी की प्लानिंग फिर टल गई। अब खबर है कि दोनों इसी साल मुंबई में ही शादी करेंगे।
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा- अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का रिलेशन काफी जोरों पर था। शादी की सवाल पर एक इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने कहा था कि अगर वो अभी शादी करना भी चाहें, तो लॉकडाउन की वजह से नहीं कर सकते है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि वो इस साल शादी कर सकते है।
अली फजल और ऋचा चड्ढा- अली फजल और ऋचा चड्ढा का प्यार किसी मुद्दे से कम नहीं है। दोनों एक-दूसरे को कई सालों से डेट कर रहे हैं और साल 2020 में अप्रैल में शादी करने की प्लानिंग बना रहे थे। लेकिन लॉकडाउन की कारण उन्हें शादी की योजना को टालना पड़ा। ऐसे में माना जा रहा है। दोनों इस साल शादी कर सकते है।
सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल- सुष्मिता सेन और उनके 16 साल छोटे बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल भी इस साल शादी कर सकते है। रोहमन शॉल ने सुष्मिता सेन को शादी के लिए प्रपोज किया था। इस प्रपोजल को सुष्मिता ने एसेप्ट भी किया। शादी का फैसला लेने के बाद ही दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS