New Year 2021: स्टारकिड के नाम रहेगा ये साल, बोल्ड सीन लेकर एक्शन तक करते नजर आएंगे इन बॉलीवुड सितारों के बच्चे

New Year 2021: स्टारकिड के नाम रहेगा ये साल, बोल्ड सीन लेकर एक्शन तक करते नजर आएंगे इन बॉलीवुड सितारों के बच्चे
X
इस साल बॉलीवुड स्टार के बच्चे अपने नए करियर की शुरूआत करने वाले है। चलिए आपको बताते है, इस साल आपको कौन से स्टार किड के चेहरे देखने को मिलेंगे।

कोरोना महामारी साल 2020 पर ऐसा छाया कि बॉलीवुड इंडस्ट्री को मोटा नुकसान पहुंचा गया। ऐसे में जो फ्यूटर स्टार बॉलीवुड के जरिए अपने करियर की शुरुआत करने वाले थे, वो भी पीछे हटने को मजबूर हो गए। लेकिन इस साल ये बॉलीवुड में कई नए चेहरे नजर आने वाले है। दरअसल, इस साल बॉलीवुड स्टार के बच्चे अपने नए करियर की शुरूआत करने वाले है। चलिए आपको बताते है, इस साल आपको कौन से स्टार किड के चेहरे देखने को मिलेंगे।

अगस्त्या नंदा- बॉलीवुड के शहशांह अमिताभ बच्चन का नाती अगस्त्या नंदा भी इस साल अपना बॉ़लीवुड करियर शुरु करने वाला है। अगस्त्या नंदा अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन और दामाद निखिल नंदा का बेटा है। अगस्त्या नंदा अपने स्मार्ट लुक्स के कारण चर्चाओं में बना रहता है।

सुहाना खान- बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान इस साल बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती है। सुहाना खान अपने ग्लैमरस अंदाज के चलते सोशल मीडिया पर छाई रहती है। सुहाना ने एक्टिंग क्लासेस ली है। वो अपना करियर बॉलीवुड में बनाना चाहती है। ऐसे में माना जा रहा है सुहाना इस साल पर्दे पर नजर आ सकती है।


खुशी कपूर- मशहूर अदाकारा श्री देवी की बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की बहन बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती है। कहा जा रहा है कि डायरेक्टर खुशी को साइन करने के लिए बेताब है, लेकिन खुशी थोड़ा वक्त चाहती थी। साल 2021 में खुशी कपूर फिल्मों के जरिए अपने करियर की शुरूआत कर सकती है।

सनाया कपूर- संजय कपूर की बेटी सनाया कपूर भी बॉलीवुड में एंट्री मार सकती है। सनाया कपूर ने अपने हॉट एंड बोल्ड अंदाज के कारण सोशल मीडिया के जरिए लोगों के दिल में जगह बनाई हुईं है। सनाया कपूर खुशी कपूर और अनन्या पांडे की बेस्ट फ्रेंड है।


आर्यन खान- शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान भी बॉलीवुड में अपनी पहली फिल्म इसी साल रिलीज कर सकते है। आर्यन खान अपनी पहली फिल्म 'लव हुआ तुमसे' की तैयारियां शुरु कर दी है। इस फिल्म को लेकर वो काफी एक्साइटिड है। इस फिल्म के जरिए वो अपना करियर शुरू करने वाले है।


कृष्णा श्रॉफ- टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ भी अपने भाई की तरह बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती है। कृष्णा श्रॉफ अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी चर्चाओं में रही। कृष्णा श्रॉफ की फिटनेस के लोग कायल है। वो अपने भाई की तरह खुद को मेनटेन करके रखती है।

न्यासा देवगन- न्यासा देवगन इस साल बॉलीवुड फिल्म 'मिशन वी' के जरिए डेब्यू करने वाली है। अजय देवगन और काजोल उनकी इस फिल्म को प्रमोट करेंगे। न्यासा को पहली फिल्म मिलने की खुशी अजय देवगन और काजोल के चेहरे पर साफ देखने को मिलीं।

Tags

Next Story