'दामन बोझ का' पहन गांव की बहुओं को फेल कर '52 गज का दामन' वाली प्रांजल दहिया, खूबसूरती के छोरे हुए दिवाने

दामन बोझ का पहन गांव की बहुओं को फेल कर 52 गज का दामन वाली प्रांजल दहिया, खूबसूरती के छोरे हुए दिवाने
X
Daman Bojh Ka: रेणुका पवार के '52 गज का दामन' में प्रांजल दहिया नजर आई थी। प्रांजल दहिया हरियाणवी इंडस्ट्री का जाना माना नाम है। अब इस हरियाणवी एक्ट्रेस ने 'दामन बोझ का' पहन सोशल मीडिया पर जमकर धमाल मचाया है।

हरियाणवी गानों का अंदाज बेहद अलग है। इन गानों की बात ही कुछ और है। शादी हो या पार्टी... हरियाणवी गानों के बिना जश्न फीका सा लगता है। हरियाणवी इंडस्ट्री की जब भी बात होती है, तो सपना चौधरी और रेणुका पवार का नाम सबसे पहले सामने आता है। रेणुका पवार ने बेहद कम उम्र और कम समय में इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है। रेणुका पवार का हरियाणवी गाना '52 गज का दामन' को लोगों ने काफी पसंद किया था।

रेणुका पवार के '52 गज का दामन' में प्रांजल दहिया नजर आई थी। प्रांजल दहिया हरियाणवी इंडस्ट्री का जाना माना नाम है। अब इस हरियाणवी एक्ट्रेस ने 'दामन बोझ का' पहन सोशल मीडिया पर जमकर धमाल मचाया है। प्रांजल दहिया का नया हरियाणवी गाना 'दामन बोझ का' तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने ने यूट्यूब के ट्रेडिंग लिस्ट में अपनी जगह बना ली है। इस गाने में प्रांजल दहिया बोझ से भरा दामन पहना हुआ है।

हरियाणवी गाना 'दामन बोझ का' रांझा म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है। वीडियो में प्रांजल दहिया और कुलदीप राठी की जोड़ी नजर आ रही है। आपको बता दें कि हाल ही में प्रांजल दहिया 'लाली थम जा' रिलीज हुआ था। इस गाने को लोगों ने काफी पसंद किया था। गाने में प्रांजल दहिया की शादी एक ऐसे शख्स से हो रही होती है, जो दिखने में बिल्कुल भी अच्छा नहीं होता, लेकिन सरकारी नौकरी होने के वजह से उसकी ये शादी हो रही होती है। वहीं लड़के वालों में से कोई डीजे बजवा देते है। डीजे की आवाज सुनकर प्रांजल दहिया एक्साइटिड हो जाती है और फौरन डांस फ्लोक पर पहुंच जाती है। इसके बाद वो जमकर डांस करती है। प्रांजल दहिया का डांस देख बाराती हैरान रह गए।

Tags

Next Story