Haryanvi 2021: '52 गज का दामन' पर 16 दुल्हनों ने एक साथ लगाए ठुमके, डांस देख रेणुका पवार रह गई दंग

हरियाणवी गाने यूट्यूब पर वायरल होते रहते है। फिर वो चाहे सपना चौधरी के गने हो या फिर अमित सैनी रोहतकिया के... लेकिन हरियाणवी सिंगर रेणुका पवार के गानों की बात ही कुछ और है। रेणुका पवार का हरियाणवी गाना '52 गज का दामन' (52 Gaj Ka Daman) आज भी लोगों के जुबां पर छाया हुआ है। शादी-पार्टी में इसी गाने की गूंज है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आपको एक नहीं बल्कि कई दुल्हन नजर आ रही होंगी। ये सभी दुल्हन रेणुका पवार के '52 गज का दामन' पर शानदार डांस करती नजर आ रही है। वीडियो के शुरुआत में एक दुल्हन आगे और बाकी पीछे डांस करती नजर आ रही है और वीडियो के आखिर में सभी दुल्हनें एक साथ डांस करने लगती है। आप इसी से अंदाजा लगा सकते है कि रेणुका पवार के इस गाने की लोकप्रियता लोगों के बीच कितनी है।
चलिए आपको बताते है कि आखिर कौन है रेणुका पवार, जिनके गानों पर थिरक रहे लोग और आप... रेणुका पंवार बागपत जिले के खेकड़ा कस्बे की रहने वाली है।17 साल की उम्र में रेणुका पवार ने हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी अलग ही पहचान बनाई है। रेणुका आज जो भी है, वो अपने परिवार के सहयोग से है। एक इंटरव्यू में रेणुका ने कहा कि बेटियां तब आगे बढ़ेंगी, जब परिवार साथ देंगे.. मेरे परिवार ने मेरा बहुत साथ दिया है। रेणुका की फैन फॉलोइंग तेजी से बढ़ती जा रही है। रेणुका देसी गर्ल के नाम से मशहुर सपना चौधरी के साथ भी काम कर चुकी है। रेणुका के 'चटक मटक' गाने में सपना चौधरी डांस करती नजर आई थीं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS