Haryanvi 2021: प्रांजल दहिया ने शादी में की हर्ष फायरिंग, पति से छीनकर चलाई 'बंदूक' तो भाई को जा लगी गोली

हरियाणवी गाने लोगों को अब काफी पसंद आने लगे है। सपना चौधरी ने हरियाणवी गानों की छवि बदलकर रख दी है। हरियाणवी गाने अब सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते है। यूट्यूब की ट्रेंडिंग लिस्ट में हरियाणवी गाने अपनी जगह बनाए रखते है। इन दिनों के डी और प्रांजल दहिया का एक हरियाणवी गाने ने ट्रेंडिग में अपनी जगह बनाई हुई है। लोग प्रांजल दहिया के गाने का बेसब्री से इंतजार करते है। लोगों को के डी और प्रांजल दहिया की जोड़ी काफी पसंद आती है।
हाल ही में के डी और प्रांजल दहिया का एक हरियाणवी गाना रिलीज हुआ है। इस गाने का नाम 'बंदूक' है। के डी और प्रांजल दहिया के इस गाने ने युट्यूब पर तहलका मचा दिया है। गाने में प्रांजल दहिया अपने देवर की शादी में हर्ष फायरिंग करना चाहती है और पति का किरदार निभा रहे के डी से बंदूक लाने के लिए बोलती है, लेकिन वो बंदूक लाने से मना कर देता है। गाने में दिखाया गया है कि प्रांजल दहिया बात-बात पर बंदूक उठा लेती है और आखिर में बंदूक चला देती है।
हरियाणवी गाने 'बंदूक' को के डी और प्राजल दहिया पर फिल्माया गया है। इस गाने को तरुण और माही ने मिलकर गाया है। गाने में प्रांजल सूट पहने हुए नजर आती है। जिसमें वो बेहद खूबसूरत दिख रही है। इस गाने को यूट्यूब पर लाखों लोग देख चुके है। आपको बता दें कि प्रांजल दहिया की सोशल मीडिया पर अच्छी फैन फॉलोइंग है। हाल ही में प्रांजल ने हरियाणवी लुक में अपनी फोटो शेयर की थी जिसे खूब पसंद किया गया। प्रांजल सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती है और लगातर अपनी फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। प्रांजल की तुलना अक्सर हरियाणवी इंडस्ट्री की स्टार मानी जाने वाली सपना चौधरी से की जाती है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS