वो सुपरस्टार एक्ट्रेस जिसके थे प्रेसीडेंट से संबंध, बाद में हुई रहस्यमय मौत

हॉलीवुड (Hollywood) की सदाबहार खूबसूरत अभिनेत्री, अदाकारा मर्लिन मुनरो (Marilyn Monroe) आज भी मनोरंजन की दुनिया में प्रासंगिक है। बेहद ही कम उम्र में दुनिया से रुखसत होने वाली मुनरो आज भी लोगों के दिमाग पर छाई हुईं हैं। वह ऐसी शख्सियत थीं जिन पर दुनिया की हर भाषा में किताब लिखी जा चुकी है। ना जाने कितनी फिल्में और डॉक्यूमेंट्री उन पर बन चुकी हैं।
मर्लिन मुनरो सिर्फ अपनी अदाकारी के कारण ही नहीं बल्किन अपने निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चाओं में रहीं। अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी के साथ रोमांस और फिर रहस्यमय मौत ने इस एक्ट्रैस को हमेशा रहस्य की परतों में भी लपेटे रखा। लेखक संजय श्रीवास्तव ने मर्लिन मुनरो पर एक किताब लिखी है, जिसमें मर्लिन मुनरो के बारे में विस्तार से जानकारियां दी गई हैं।
बता दें कि संजय लिखते हैं, मर्लिन जब पैदा हुईं, तो उनकी मां बहुत खराब मनोस्थिति से गुजर रही थी। पिता कौन था? पता नहीं था। जब वो छोटी थी तो मां को मानसिक चिकित्सालय में बरसों रखा गया। उन दिनों वो एक रिश्तेदार से दूसरे रिश्तेदारों के यहां रहती थी। इसी उम्र में उसे लोगों के यहां छोटे मोटे काम भी करने होते थे। ऐसे में उसका जीवन कैसा रहा होगा?, अनुमान लगाया जा सकता है।
बचपन से वो सुंदर थीं। ये सवाल उनके मन में घूमता रहता था- भगवान मेरे साथ ही ऐसा क्यों?- ना तो बाप का पता और ना मां की ममता की छांव.. और ये कठोर जीवन.. जब वो किशोर हुईं तो उसे कई घरों में काम करके गुजारा करना पड़ा। दर-ब दर की ठोकरें खानी पड़ी।
वहीं इसी दौरान उसकी खूबसूरती पर एक युवक फिदा हुआ और शादी हो गई। हालांकि इस शादी में कोई ज्यादा सुख नहीं था लेकिन मुनरो के भाग्य के दरवाजे खुलने लगे थे। वो सास के साथ एक फैक्ट्री में काम करने लगी। और फिर क्या उसी दौरान वहां एक फेमस फोटोग्राफर पहुंचा। जिसने मर्लिन की तस्वीरें खींची। एक मैगजीन में इसे प्रकाशित कर दिया और फिर क्या था मुनरो की जिंदगी ट्रैक पर आ गई। एक के बाद एक मॉडलिंग के ऑफर मिलने लगे, मर्लिन हालात से समझौता तो करती थी लेकिन महत्वाकांक्षी भी थी और विलपॉवर तो गजब का। उन्होंने बचपन में एक सपना देखा था, एक दिन बड़ी हीरोइन बनेंगी। खूब नाम और पैसा कमाएंगी। अब इस सपने को पूरा करने का समय था।
उन्होंने हॉलीवुड फिल्मों में चांस के लिए एजेंट्स को पकड़ा। वो ऐसे लोगों के पास ले गया, जिनकी दिलचस्पी शरीर में ज्यादा और फिल्मों में मौका देना कम था लेकिन मुनरो को बचपन से इसकी आदत सी हो गई थी इसलिए उन्हें ज्यादा फर्क नहीं पड़ा, ठोकरें खाने की आदत तो उन्हें जिंदगी ने बचपन से ही दे दी थी। लगी रहीं फिल्मों में मौका तलाशने में फिर फिल्में मिलीं। समझौते भी करने पड़े। शुरू में अभिनय अनगढ़ था, उन्होंने इसे सुधारा। उनका विलपॉवर उन्हें ऊंचाइयों तक ले गया।
उनकी सुंदरता ऐसी थी कि कोई भी रीझ जाए, ऐसे में जीवन में बहुत से पुरुष आए जो उस पर फिदा हुए, कुछ पर वो फिदा हुई। इसमें कुछ शोहरतमंद थे। कुछ जबरदस्त पैसे वाले और कुछ पॉवरफुल लोग, एक समय वो भी आया जब मर्लिन पूरी दुनिया की दिवासुंदरी, स्वप्नसुंदरी बन गई। फिल्में सुपरहिट होने लगीं। पैसा बरसने लगा। अब उसके पास दौलत-शोहरत-बंगला सबकुछ था।
यही वो समय था जब अमेरिकी राष्ट्रपति जान एफ कैनेडी का दिल उस पर आया। वो भी उनके करीब आई। हालांकि जीवन में एक दर्द, तीन नाकाम शादियों और मां नहीं बन पाने का था। जीवन के घावों ने उसे ताउम्र अंदर से असुरक्षित रखा। नींद नहीं आती थी। इसके लिए पिल्स बढ़ती गईं। फिर एक दिन उसकी मौत की खबर आई। उम्र मुश्किल से 35-36। दुनिया सन्न रह गई। आज भी उनकी मौत रहस्य ही है। यह आरोप भी लगा कि उन्हें सीआईए ने मरवा दिया। जांच हुई। कुछ पता नहीं चला और यह रहस्य आज भी बरकरार है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS