प्रियंका चोपड़ा के नए रेस्टोरेंट में पहुंचे स्ट्रेंजर थिंग्स फेम एक्टर, जमकर उठाया इंडियन खाने का लुत्फ

प्रियंका चोपड़ा के नए रेस्टोरेंट में पहुंचे स्ट्रेंजर थिंग्स फेम एक्टर, जमकर उठाया इंडियन खाने का लुत्फ
X
Priyanka Chopra New restaurant Sona: हॉलीवुड के फेमस शो स्ट्रेंजर थिंग्स फेम एक्टर माइकल पार्क अपने परिवार के साथ प्रियंका चोपड़ा के रेस्टोरेंट में खाने के लिए पहुंचे। यहां उन्होंने टेस्टी खाने का जमकर लुत्फ उठाया।

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने हाल ही न्यूयॉर्क में रेस्टोरेंट खोला है। इस रेस्टोरेंट का नाम 'सोना' रखा गया है। उनके इस रेस्टोरेंट में इंडियन फूड सर्व किया जाता है। इस रेस्टोरेंट में लोगों का आना-जाना शुरु भी हो गया है। इस कड़ी में हॉलीवुड के फेमस शो स्ट्रेंजर थिंग्स (Stranger Things) फेम एक्टर माइकल पार्क भी अपने परिवार के साथ प्रियंका चोपड़ा के रेस्टोरेंट में खाने के लिए पहुंचे। रेस्टोरेंट की अंदर खाना और सुविधाओं को देखकर वो बेहद खुश हुए। जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर रिव्यू भी दिया।

माइकल पार्क (Michael Park) प्रियंका चोपड़ा के रेस्टोरेंट सोना में अपनी बेटी एनाबेल के साथ गए थे। एनाबेल (Annabelle Park) ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी और माइकल की खाने खाते और ड्रिंक पीते हुए की फोटोज शेयर की। बेटी के इंस्टाग्राम स्टोरी (Annabelle Park Instagram) को माइकल ने री-शेयर करते हुए लिखा- 'सोना इज फायर...' फायर के लिए उन्होंने इमोजी का इस्तेमाल किया। इसके आगे उन्होंने लिखा कि 'दिसंबर 2019 की याद आ गई।'


माइकल के इस पोस्ट को प्रियंका चोपड़ा ने पसंद किया और उन्हें थैक्यूं भी बोला। प्रियंका ने माइकल की इंस्टाग्राम स्टोरी को शेयर किया। आपको बता दें कि माइकल से पहले प्रियंका की जेठानी डेनियल जोनस और जेठ केविन जोनस रेस्टोरेंट पहुंचे थे। यहां उन्होंने टेस्टी खाने का जमकर लुत्फ उठाया। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने अपने नए रेस्टोरेंट के खुलने से पहले पूजा रखी थी। इस पूजा में उनका सास डिनीस जोनस भी शामिल हुई थी। पूजा में भगवान को डॉलर चढ़ाए गए थे।

Tags

Next Story