हनी सिंह के पास है करोड़ो की संपत्ति, एक गाने की फीस सुनकर चौंक जाएंगे आप

'ब्लू आईज़' (Blue Eyes), 'ब्राउन रंग' (Brown Rang) और 'अंग्रेजी बीट' (Angrezi Beat) जैसे गानों से फेम पाने वाले हनी सिंह (Honey Singh) इन दिनों हेडलाइन्स में छाए हुए हैं। उनकी पत्नी शालिनी तलवार (Shalini Talwar) ने उन पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। उनकी पत्नी ने हनी सिंह पर आरोप लगाया है कि सिंगर ने उन्हें शारीरिक, मानसिक और आर्थिक सभी तौर पर अत्याधिक प्रताड़ित किया है। हनी सिंह नाम से फेमस रैपर का असली नाम हिरदेश सिंह (Hirdesh Singh) है। उन्होंने स्टेज के लिए हिरदेश से अपना नाम बदल कर यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) कर लिया। हनी सिंह की पत्नी ने उन पर दर्ज कराए गए मामलें में प्रॉपर्टी में भी अपने हिस्से की मांग की है। तो चलिए आपको बताते हैं हनी सिंह के पास कितनी प्रॉपर्टी है और उनकी कुल चल- अचल संपत्ति कितनी है।
करोड़ो की संपत्ति के हैं मालिक
हनी सिंह इंडस्ट्री के रिच रैपर्स में से एक है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रैपर के पास 173 करोड़ रुपयों की कुल संपत्ति है। रैपर साल में करीबन 42 करोड़ रुपयों की कमाई कर लेते हैं। वहीं हनी सिंह एक गानें के लिए 15 लाख रुपये बतौर फीस चार्ज करते हैं। उनकी कमाई का मुख्य साधन उनके गानें ही हैं। हनी सिंह की गिनती देश को सबसे ज्यादा टैक्स पे करने वालें रैपर्स में होती है।
कई घरों के अलावा महंगी गाड़ियां भी है पास
पंजाब के होशियारपुर से आने वाले रैपर हनी सिंह के पास देश के कई शहरों में घर है। पंजाब से होने की वजह से रैपर के पास वहीं पर 3 करोड़ रुपयों से ज्यादा कीमत वाला घर है। तो वहीं रैपर के पास गुड़गांव दिल्ली, मुंबई में भी शानदार घर है। रैपर ने हाल फिलहाल में नोएडा में एक घर खरीदा है। अपने गानों में महंगी गाड़ियों का शो-ऑफ करने वाले रैपर को गाड़ियों का खूब शौक है। हनी सिंह के पास ऑडी क्यू 7 (Audi Q7), ऑडी आर8 वी10 (Audi R8 V10), जेगुआर (Jaguar), रोल्स (Rolls Royce Phantom), बीएमडब्यू (BMW) जैसी कई गाड़ियां हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS