ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान की नहीं हुई गिरफ्तारी, झूठी थीं अरेस्ट की खबरें

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान की गिरफ्तारी की खबर सोशल मीडिया पर जोरो पर है। इस बीच सुजैन खान ने इस मामले को लेकर जानकारी दी। सुजैन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया और छापेमारी के दौरान उनकी गिरफ्तारी वाली सभी खबरों का खंडन किया। दरअसल, कोरोना की वजह से महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई में नाइट कर्फ्यू लगाया हुआ है। इस कर्फ्यू को तोड़ते हुए कुछ कलाकारों ने नाइट क्लब में पार्टी की।
नाइट क्लब की पार्टी की खबर जैसे ही मुंबई पुलिस को लगी तो उन्होंने कार्रवाई करते हुए नाइट क्लब पर छापा मारा और 34 लोगों को गिरफ्तार किया। खबर थीं कि इनमें ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान और सिंगर गुरु रंधावा को भी गिरफ्तार किया गया। जिन्हें बाद में जमानत मिल गई। इसको लेकर सुजैन खान ने पोस्ट के जरिए जानकारी दी। अपने पोस्ट में सुजैन ने लिखा- 'मेरी विनम्र सफाई.... कल रात में अपने एक खास दोस्त के बर्थडे डिनर पर थी। हम कुछ लोग JW Marriot के ड्रेगन फ्लाई क्लब में काफी देर तक रुके थे।'
सुजैन ने आगे लिखा- 'रात 2:30 बजे वहां अथॉरिटीज पहुंची और उन्होंने क्लब मैनेजमेंट वालों से बात की और चीजों को सुलझाने की कोशिश की। हम सभी लोग जो वहां मौजूद थे हमसे कहा गया कि हम लोग तीन घंटा और यहीं रुके रहें। उसके बाद सुबह 6 बजे हम लोगों को क्लब से जाने दिया। इन सबके बीच अरेस्ट की जो खबरें चलाई गई वो पूरी तरह गलत हैं और लापरवाही है। मैं ये समझने नहीं पा रही हूं कि हमें इंतजार क्यों कराया गया, अथॉरिटी और क्लब के बीच में क्या इशू था... मुंबई पुलिस के लिए मेरे दिल में बहुत सम्मान है। मुंबई को लोगों के सुरक्षित रखने के वो लोग निस्वार्थ होकर जो काम कर रहे हैं मैं उसका सम्मान करती हूं। बेस्ट रिगार्ड्स... सुजैन खान'
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS