Army Day 2020: आर्मी डे के मौके पर वायरल हो रहे ये पांच भोजपुरी गाने, जोश में भर देंगे निरहुआ-पवन सिंह के सांग

Army Day 2020: आर्मी डे के मौके पर वायरल हो रहे ये पांच भोजपुरी गाने, जोश में भर देंगे निरहुआ-पवन सिंह के सांग
X
Army Day 2020: आर्मी डे (Sena Diwas 2020) के मौके पर ये पांच भोजपुरी गाने ( Bhojpuri Gana ) सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहे है। ये भोजपुरी गाने (Bhojpuri Song) भारतीय जवानों के ऊपर बनाए गए हैं। आप भी जरूर सुने ये भोजपुरी गाने...

15 जनवरी को देश भर में आर्मी डे (Army Day 2020) मनाया जाता है। इस दिन जनवरी 1949 में लेफ्टिनेंट जनरल केएम करियप्पा ने जनरल सर फ्रांसिस बुचर से भारत सेना की कमान ली थी। हर साल 15 जनवरी को सेना के अलग-अलग रेजिमेंट की परेड होती है और झांकियां निकाली जाती हैं। केएम करियप्पा पहले ऐसे ऑफिसर थे जिन्हें फील्ड मार्शल की रैंक दी गई थी। केएम करियप्पा ने 1947 में भारत-पाकिस्तान के युद्ध में इंडियन आर्मी को कमांड किया था। ये दिन हमारे देश के जवानों को सम्मानित करने के लिए (Indian Army Day 2020) मनाया जाता हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर देश की सेना पर बनाए गए भोजपुरी गाने जबरदस्त वायरल हो रहे हैं। आप भी सुनें ये टॉप 5 भोजपुरी गाने....


भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव (निरहुआ) (Dinesh Lal Yadav Nirahua) का का एक गाना वायरल हो रहा हैं। भोजपुरी गाने का नाम हैं- 'माई हो ललनवा देदा' (Maai Ho Lalanwa De Da)... इस गाने को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। गाने को आलोक कुमार (Alok Kumar) ने गाया है। ये गाना भोजपुरी फिल्म 'बॉर्डर' का है। गाना बेहद शानदार हैं।


आर्मी डे (Sena Diwas 2020) के मौके पर ये भोजपुरी गाना भी काफी वायरल हो रहा हैं। इस भोजपुरी गाने में दिखाया गया हैं कि एक जवान के लिए उसकी ड्यूटी पहले और परिवार बाद में होते है। इस भोजपुरी सांग (Bhojpuri Songs 2020) का नाम हैं- 'कसे लगाला वर्दी सईया' (Kase Lagala Verdy Saiya).... गाना आपके दिल को छू लेगा। इस गाने को सोनू सिंह (Sonu Singh) ने गाया है। इस गाने करोड़ों लोग देख चुके है।


भोजपुरी एक्टर और सिंगर रितेश पांडेय (Ritesh Pandey) का ये गाना भी सुपरहिट हैं और लोगों को काफी पसंद आ रहा है। भोजपुरी गाना जोश से भरा हुआ है। भोजपुरी गाने का नाम है 'पाकिस्तान सुना चीन' (Pakistan Suna Chin)... गाना बेहद शानदार है। इस गाने को कई सिंगर्स ने मिलकर गाया हैं। जिसमें राकेश मिश्रा, रितेश पांडेय, अरविंद अकेला, मधुकर आनंद ने गाया है।


इस भोजपुरी गाना (Bhojpuri Song) में जवानों की मस्ती दिखाई गई हैं कि जब एक जवान को अपने परिवार की याद आती हैं, तो वो कैसे अपने साथियों संग मिलकर अपनी बात कहते हैं.... गाना बेहद शानदार हैं, गाने का नाम हैं- 'मिलकर सजनिया से मन बड़ा करे' (Mile Ke Sajaniya Se Mann Bara Kare)... ये गाना 'बॉर्डर' (Border) फिल्म का हैं। इस गाने को लोग काफी पसंद कर रहे है।


ये भोजपुरी गाना (Bhojpuri Gana) भी दूसरे गानों से कम नहीं हैं। आपको याद होगा कि एक साल पहले यानी 27 फरवरी 2019 को अभिनंदन (Abhinandan Varthaman) ने पाकिस्तानी विमानों को मिग-21 से खदेड़ा था। इस दौरान अभिनंदन ने नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तानी एफ-16 विमान को मार गिराया था। हालांकि, इस दौरान उनका विमान भी दुर्घटना का शिकार हो गया था और वो इजेक्ट करने के बाद पीओके में लैंड हुए थे। पाकिस्तानी सेना ने अभिनंदन को हिरासत में ले लिया था, लेकिन बाद में उन्हें भारत भेज दिया गया था। इस पर भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) ने बता दें 'अभिनंदन का अभिनंदन है' (Abhinandan Ka Abhinandan Hai) गाना बनाया, जो बेहद शानदार है। इस गाने को लाखों लोग देख चुके है।

Tags

Next Story