प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शानदार यादों का हुआ सौदा, इतने करोड़ देकर जैकलिन फर्नांडिस ने मारी बाजी

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शानदार यादों का हुआ सौदा, इतने करोड़ देकर जैकलिन फर्नांडिस ने मारी बाजी
X
Priyanka Chopra And Nick Jonas: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शानदार यादों का सौदा हुआ और इस सौदे का फायदा बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडिस ने जमकर उठाया।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी लोगों को काफी पसंद है। फिलहाल प्रियंका चोपड़ा यूएसए में है, लेकिन उनकी निक जोनस से जुड़ी कुछ यादें मुंबई से भी जुड़ी हुई है। जिसका अब सौदा हो चुका है और इस सौदे का फायदा बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडिस ने जमकर उठाया। दरअसल, मुंबई के जिस घर में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का रोका और शादी की तैयारियां हुई, उसी घर को जैकलिन ने खरीद लिया है और यहां शिफ्ट भी हो गई बै।

साल 2019 में मुंबई के जुहू में बिल्डिंग 'कर्मयोग' में प्रियंका चोपड़ा ने 20 मिलियन डॉलर में अपना घर खरीदा था। इसी घर में प्रियंका चोपड़ा ने करियर में आ रही मुश्किलों का समाधान निकाला है, तो वहीं सक्सेस मिलने पर सेलिब्रेशन भी इसी घर में किया है। यही नहीं, निक जोनस के साथ रिश्ता भी इसी घर में तय हुआ और शादी की तैयारियां भी इसी घर में चली। जुहू के इस घर से प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की काफी यादें बनी हुई है। लेकिन अब ये घर प्रियंका चोपड़ा का नहीं रहा। इस घर का सौदा हो चुका है।

प्रियंका चोपड़ा के इस घर की कीमत 7 करोड़ रुपए बताई जा रही है। इस रकम को अदा कर जैकलिन फर्नांडिस ने प्रियंका के घर को अपना बना लिया है। बात करें अगर वर्कफ्रंट की तो, जैकलिन फर्नांडिस को पिछली बार शिरीष कुंद्रा की वेब सीरीज 'मिसेस सीरियल किलर' में देखा गया था। ये वेब सीरीज ओटीटी पर रिलीज हुई। जैकलिन अब जल्द ही फिल्म 'बच्चन पांडे', 'भूत पुलिस' और 'सर्कस' में दिखाई देंगी।

Tags

Next Story