अर्जुन कपूर को बहन जाह्नवी और बाकी बॉलीवुड सेलेब्स ने कुछ इस तरह किया बर्थडे विश

फिल्म इशकजादे (Ishaqzaade) से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वालें बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) आज अपना 36वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रहें हैं। उनके बर्थडे पर बहन जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) और को-एक्ट्रेस परिनीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने उन्हें खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। दोनो ने उन्हें सोशल मीडिया पर जन्मदिन की ढेरों बधाइंया दी हैं। इन दोनो के अलावा बॉलीवुड के अनुष्का शर्मा, करीना कपूर और आयुष्मान खुराना ने भी अर्जुन कपूर को विश किया है।
जहां जाह्नवी कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी और भाई अर्जुन कपूर की एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में दोनो बहुत ही खुश नजर आ रहें हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए जाह्नवी ने एक बहुत स्वीट कैप्शन भी दिया है। जाह्नवी ने लिखा, 'ये तुम्हारा दिन है, तुम्हारा साल है। मुझे इतनी जल्दी इतना सब सिखाने के लिए धन्यवाद, तुम्हारे जैसा ग्रेट भाई का होना बहुत मजेदार है। ज्ञान के लिए हमेशा धन्यवाद।' वहीं परिनीति चोपड़ा ने भी एक्टर की फोटो शेयर करते हुए एक खास मैसेज भी लिखा है।
आपको बता दें कि अर्जुन कपूर की बतौर एक्टर पहली फिल्म 'इशकजादे' (Ishaqzaade) थी। इस फिल्म में लीड एक्ट्रेस रही परिनीति चोपड़ा ने भी 'इशकजादे' के साथ डेब्यू किया था। यशराज बैनर्स के तले बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। फिल्म मे परिनीति और अर्जुन की जोड़ी को दर्शकों बहुत पसंद आयी थी। इसके बाद अर्जुन ने 'गुंडे', '2 स्टेट्स' और 'औरंगज़ेब' जैसी कई फिल्में की हैं। हाल ही में एक्टर की फिल्म 'सरदार का ग्रैंडसन' (Sardar Ka Grandson) रिलीज हुई है। फिल्म में उनके ऑपोसिट रकुलप्रीत सिंह (Rakulpreet Singh) नजर आयी थी। उनके अलावा फिल्म में नीना गुप्ता (Neena Gupta) भी थी। अर्जुन कपूर बहुत जल्द ही 'भूत पुलिस' और 'एक विलन रिटर्न्स' में दिखायी देंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS