जॉन अब्राहम की प्रॉपर्टी ने किया सबको हैरान, Bikes Collection देख लोग बोले- 'बेहद शानदार...'

जॉन अब्राहम की प्रॉपर्टी ने किया सबको हैरान, Bikes Collection देख लोग बोले- बेहद शानदार...
X
जॉन के पास चमचमाती कारों से ज्यादा लग्जरी बाइक्स का कलेक्शन है। उनकी प्रॉपर्टी करोड़ों में है। जिसे जानकर आप हैरान रह जाओगे।

जॉन अब्राहम आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे है। जॉन ने अपनी करियर की शुरूआत मॉडलिंग के तौर पर की थी। उनकी बॉडी पर लाखों लड़कियां दिवानी है। जॉन के पास चमचमाती कारों से ज्यादा लग्जरी बाइक्स का कलेक्शन है। उनके पास कई शानदार बाइक्स है। चलिए आपको बताते है उनकी बाइक्स के बारे में...

जॉन के पास 'कावासाकी निंजा जेडएक्स 14 आर' की बाइक है। इसकी बाजार में कीमत करीब 19 लाख 70 हजार है। इसके अलावा, जॉन के पास 'अप्रिलिया आरएस वी4' की भी बाइक है। जिसकी मार्किट में कीमत 22 लाख 81 हजार रुपए है। जॉन के कलेक्शन में एक और शानदार बाइक भी शामिल है। ये बाइक 'डुकाटी पैनेगल वी4' है। इसकी भारतीय बाजार में कीमत 21 लाख 87 हजार रुपए है। ये कलेक्शन यही ओवर नहीं होता।

जॉन अब्राहम के पास यामाहा वीमैक्स की भी बाइक है। इसकी बाजार में कीमत 24 लाख 94 हजार रुपए है। इसके साथ उनके पास यामाहा आर1 भी है। ये बाइक अगर आप बाजार में खरीदने जाओगे तो आपको 19.24 लाख रुपए में उपलब्ध होगी। कलेक्शन में जॉन की फेवरेट बाइक है एमवी अगस्ता एफ3 800, इसकी कीमत 18 लाख रुपए है। जॉन की प्रॉपर्टी के बारे में बात करें, तो उनकी प्रॉपर्टी करोड़ों में है। जिसे जानकर आप हैरान रह जाओगे। एक वेबसाइट के मुताबिक, जॉन की प्रॉपर्टी 220 करोड़ है।

Tags

Next Story