'जुम्मा चुम्मा' गर्ल अचानक हुई बॉलीवुड से गायब, ये रही बड़ी वजह

जुम्मा चुम्मा गर्ल अचानक हुई बॉलीवुड से गायब, ये रही बड़ी वजह
X
'जुम्मा चुम्मा' गर्ल यानी किमी काटकर कई हिट मूवीज देने के बावजूद भी अचानक गायब हो गई। इसके पीछे ये वजह बताई जाती है।

वक्त बदलता रहा, पर कुछ गाने ऐसे है जो आज भी लोगों को काफी पसंद है। जैसे बिग बी का 'जुम्मा चुम्मा' (Chumma Chumma) सॉन्ग। साल 1991 में रिलीज हुई फिल्म 'हम' (Hum) के इस गाने ने तहलका मचा दिया था। इस गाने में दिखाई देने वाली एक्ट्रेस रातोंरात स्टार बन गई थी। लेकिन अचानक बॉलीवुड (Bollywood) से गायब हो गई। जानिए, ये एक्ट्रेस अब कहां है और क्या करती हैं?

'जुम्मा चुम्मा' गर्ल के नाम से मशहूर हुई 'किमी काटकर' (Kimi katkar) अपने जमाने की टॉप एक्ट्रेसेस में शामिल थीं। उनका करियर और ऊचाईयों पर तब जा पहुंचा, जब साल 1985 में उन्होंने न्यूड सीन्स देकर 'टार्जन गर्ल' का खिताब हासिल कर लिया। किमी ने अपने करियर की शुरूआत 17 साल की उम्र में मॉडल के तौर पर की। उनकी पहली फिल्म 'पत्थर दिल' थी, लेकिन ये पर्दे पर फ्लॉप हो गई। उसके बाद उन्होंने 'टार्जन' फिल्म साइन की और इस फिल्म में उनके ग्लैमरस अंदाज़ लोगों का काफी पसंद आए। जिसके चलते फिल्म बड़ी हिट साबित हुई।


इसके बाद किमी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और कई बड़े सितारों के साथ काम किया। किमी गोविंदा से लेकर अनिल कपूर (Anil Kapoor) के साथ फिल्मों में काम करती नजर आई। लेकिन उनकी फिल्म पर्दे पर एक के एक पीटती गई। जिसके बाद उन्होंने अचानक बॉलीवुड से दूरी बनाने का मन बना लिया और फिल्मों में काम करना बंद कर दिया। लगातार नीचे गिरते करियर की वजह से उन्होंने शादी करने की सोची। उन्होंने पुणे के फोटोग्राफर और एड फिल्म डायरेक्टर शांतनु शोरे से शादी की। शादी के बाद उन्होंने अपना सारा टाइम फैमिली को दिया। किमी काटकर सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज शेयर करती रहती है। बदलते वक्त में किमी भी काफी बदल गई है। फोटो में उन्हें पहचानना काफी मुश्किल है।

Tags

Next Story