कंगना रनौत का पर्सनल बॉडीगार्ड गिरफ्तार, कुमार हेगड़े पर महिला ने लगाएं हैं ये संगीन आरोप

कंगना रनौत का पर्सनल बॉडीगार्ड गिरफ्तार, कुमार हेगड़े पर महिला ने लगाएं हैं ये संगीन आरोप
X
पिछले दिनो बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के पर्सनल बॉडीगार्ड पर एक महिला ने रेप और धोखाधड़ी के आरोप लगाए थे। जिसके बाद महिला की शिकायत पर काम करते हुए मुंबई पुलिस ने कुमार हेगड़े को कर्नाटक में उसके पैतृक गांव से गिरफ्तार कर लिया हैं।

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा कंगना रनौत (Kangana Ranaut) एक बार फिर ख़बरों में हैं लेकिन इस बार कंगना अपनी वजह से नहीं बल्कि अपने एक बॉडीगार्ड को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस कंगना रनौत के पर्सनल बॉडीगार्ड पर एक महिला ने रेप का आरोप लगाया था। जिसके बाद अब इस केस में गिरफ्तारी हुई हैं। कंगना के इस पर्सनल बॉडीगार्ड का नाम कुमार हेगड़े (Kumar Hegde) हैं जिसे अब कर्नाटक क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया हैं। बॉडीगार्ड के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने वाली महिला ने उस पर रेप के साथ-साथ धोखाधड़ी का आरोप भी लगाया हैं।

इस बीच पुलिस ने एक न्यूज एजेंसी को सूचना दी है कि मुंबई पुलिस की एक टीम ने शनिवार को कुमार हेगड़े को मांड्या के हेगडाहल्ली से गिरफ्तार किया है। एक पुलिस ऑफिसर ने बताया कि हेगड़े ने महिला से शादी का वादा करने के बाद कथित तौर पर उसके साथ संबंध बनाए। जिसके बाद वह मुंबई से भाग गया और अपने पैतृक गांव हेगडाहल्ली में रहने लगा।

ख़बरे हैं कि ये आरोप लगाने वाली महिला एक ब्यूटीशियन हैं। महिला ने अपने बयान में कहा है कि वह कंगना के बॉडीगार्ड से 8 साल पहले मिली थीं। पिछले साल जून में कुमार ने उनके सामने शादी का प्रस्ताव रखा था, जिसके लिए ब्यूटीशियन ने हामी भी भर दी थी। लेकिन समय बीतने के साथ- साथ बॉडीगार्ड कुमार ने उन्हें नजरअंदाज करना शुरु कर दिया। इतना ही नहीं कुमार ने महिला से मां की खराब तबीयत बताकर 50 हजार रुपये भी मांगे और फिर मुंबई छोड़ कर कर्नाटक चला गया। अपनी शिकायत में ब्यूटीशियन ने यह भी कहा है कि वो शादी से पहले फिजिकल रिलेशन बनाने से कई बार मना कर चुकी थीं। लेकिन इसके बावजूद कुमार ने उन्हें शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया था। कुमार पर आरोप लगाने वाली महिला का कहना था कि वो उसके संपर्क में नहीं था। जिस कारण महिला को पुलिस का सहारा लेना पड़ा।

Tags

Next Story