कंगना रनौत ने पेगासस लीक पर ली चुटकी, सोशल मीडिया पर शेयर किया ऐसा पोस्ट

बॉलीवुड एक्ट्रैस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती है। वह अक्सर गर्माये हुए मुद्दों पर अपने विचार प्रकट करके हेडलाइन्स में बनी रहती हैं। देश में इन दिनों पेगासस स्पाई (Pegasus Spy) का मुद्दा बहुत ही गर्माया हुआ है। हर तरफ इस बारें में चर्चा हो रही है। ऐसे में कंगना कहां पीछे रहने वाली थी। तो अब कंगना ने भी इस पेगासस मुद्दे पर लोगों की चुटकी लेते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में कहा है कि पुराने समय में भी राजा भेष बदलकर चुपके से अपने देश के रिमोटेस्ट पार्ट में जाया करते थे अपनी इस बात में उन्होंने 'रामायण' का उदाहरण भी दिया है।
एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम की स्टोरी पर एक लंबा सा पोस्ट शेयर करते हुए लोगों पर नजर रखने के लिए 'राजाओं' के पास 'अधिकार, विशेषाधिकार और व्यवसाय' के बारें में कमेंट किया है। हालांकि इस पोस्ट के अंत में कंगना ने एक डिस्क्लेमर जोड़ा है कि वह पेगासस लीक के बारे में बात नहीं कर रही थी। कंगना ने अपने पोस्ट में लिखा, "प्राचीन काल में भी महानतम राजा भेष बदलकर अपने देश, लोगों और अपने घरों में भेष बदलकर यह जानने के लिए जाया करते थे कि उनकी प्रजा क्या बोल रही है या क्या चर्चा कर रही है। यह अभ्यास प्रशासन का एक हिस्सा है, इसका सबसे बड़ा उदाहरण रामायण में है। ऐसी ही एक यात्रा में भगवान राम को आम लोगों के बीच मां सीता की धारणा के बारे में तब पता चला जब उन्होंने गुप्त रूप से लोगों को सुना था।"
इसके बाद एक्ट्रेस ने कहा "अगर राजा असामाजिक तत्वों के ठिकाने या लोगों के सामान्य मुद्दों और उनकी मानसिकता के बारे में जानना चाहता है तो कोई बड़ी बात नहीं है ... यह उसका अधिकार, विशेषाधिकार और व्यवसाय है कि वह अपनी आंखें और कान खुले रखे ... इसलिए हायना रोना बंद कर दें। और नहीं, मैं #पेगासस के बारे में बात नहीं कर रही हूं।" आपको बता दें कि मई महीने की शुरुआत में कंगना रनौत का ट्विटर अकाउंट भी हमेशा के लिए सस्पेंड कर दिया गया था। दरअसल पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के बाद उनके एक ट्वीट को प्लैटफॉर्म की पॉलिसी का उल्लंघन करने वाला पाया गया था। जिसके बाद में एक्ट्रेस ने अपने बयान में, इसे 'गोरे' लोगों को 'एक भूरे रंग के व्यक्ति को गुलाम' बनाने के अधिकार का प्रमाण बताया था। इसके बाद से ही कंगना इंस्टाग्राम पर एक्टिव हो गयी हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS