हिमाचल प्रदेश से निकलकर इन एक्ट्रेसेस ने मचाई बॉलीवुड में धूम, नंबर 4 वाली एक्ट्रेस से राजनेता भी है परेशान

खूबसूरत वादियों से भरा हिमाचल प्रदेश लोगों के लिए घूमने का फेवरेट स्पॉट है। बॉलीवुड को इस शहर ने कई बेहतरीन कलाकार दिए है। जो आज इंडस्ट्री में खूब नाम कमा रहे है। इनमें सबसे आगे एक्ट्रेसेस है। हिमाचल से ताल्लुक रखने वाली एक्ट्रेस आज बॉलीवुड पर जमकर राज कर रही है। चलिए बताते है आपको इन एक्ट्रेसेस के बारे में-
प्रीति जिंटा- डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा का जन्म 31 जनवरी 1975 को हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में हुआ था। प्रीती जिंटा ने अपनी शुरूआती पढ़ाई शिमला के कॉन्वेंट ऑफ जीजस एंड मेरी बोर्डिंग स्कूल से की। प्रीति जिंटा ने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया और मेहनत से नाम कमाया।
यामी गौतम- बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम का जन्म 28 नवंबर 1988 को हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में हुआ था। हिमाचल से निकलकर आज यामी गौतम अपनी एक्टिंग के दम पर लोगों के दिलों पर राज कर रही है। हाल ही में यामी गौतम छुट्टियां बिताने गोहर पहुंची थी।
सेलिना जेटली- सेलिना जेटली का जन्म हिमाचल की राजधानी शिमला में हुआ था। उनके पिता पंजाब से थे और मां अफगान से। सेलिना यूं तो अपने पिता की तरह सेना में भर्ती होना चाहती थी। लेकिन किस्मत उन्हें बॉलीवुड की राह पर ले गई। उन्होंने बॉलीवुड में कई शानदार फिल्में की।
कंगना रनौत- कंगना रनौत का जन्म हिमाचल प्रदेश के भांभला में हुआ। कंगना रनौत राजपूत परिवार से है। लेकिन उन्होंने पढ़ाई चंडीगढ़ से की और अपना करियर बनाने 16 साल की उम्र में दिल्ली आ गई। यहां उन्होंने थियेटर ग्रुप ज्वाइन किया।
रुबीना दिलाइक- बिग बॉस 14 की कंटेस्टेंट और टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक की फैन फॉलोइंग बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं है। बताया जाता है कि रुबीना को बॉलीवुड से कई ऑफर मिले है, लेकिन वो टीवी में ही अपना करियर बनाना चाहती है। रूबीना का जन्म 26 अगस्त 1987 में शिमला में हुआ था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS