बहन रंगोली का दावा, भरे थिएटर में कंगना रनौत को महेश भट्ट ने चप्पल फेंक कर मारा था

बहन रंगोली का दावा, भरे थिएटर में कंगना रनौत को महेश भट्ट ने चप्पल फेंक कर मारा था
X
कंगना रनौत (Kangana Ranaut) दमदार अदाकारा हैं। उन्होंने अपने दम पर इंडस्ट्री आज अपना एक मुकाम हासिल किया है। लेकिन जब कभी उनके करियर पर नजर डालते हैं तो हर दौर में कुछ विवाद उनका पीछा करते रहते हैं।
कंगना रनौत (Kangana Ranaut) दमदार अदाकारा हैं। उन्होंने अपने दम पर इंडस्ट्री आज अपना एक मुकाम हासिल किया है। लेकिन जब कभी उनके करियर पर नजर डालते हैं तो हर दौर में कुछ विवाद उनका पीछा करते रहते हैं। ऐसा ही एक विवाद कंगना को ब्रेक देने को लेकर ट्विटर छिड़ा था। इसमें खुद बॉलीवुड 'क्वीन' कंगना रनौत और आलिया भट्ट भिड़ गए थे। बाद में इसमें कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने भी आलिया और उनके परिवार को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए थे। तब रंगोली ने अपने ट्विटर अकाउंट पर आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान को टैग करते हुए महेश भट्ट से जुड़े कई बयान जारी किए थे।


असल में पिछले साल कंगना ने आलिया पर कई तंज कसे थे, जिसके बाद आलिया ने भी कंगना को करारा जवाब दिया था। बाद में रंगोली ने अलिया की मां सोनी राजदान को टैग करते हुए लिखा, 'सोनी जी, महेश भट्ट ने कंगना को कोई ब्रेक नहीं दिया, अनुराग बसु ने उन्हें ब्रेक दिया था।'


रंगोली ने लिखा कि महेश भट्ट उस दौरान अपने भाई के प्रोडक्शन हाउस में बतौर क्रिएटिव डारेक्टर काम कर रहे थे। दरअसल सोनी ने अपने ट्विटर पर लिखा था कि कंगना को बॉलीवुड में महेश भट्ट ने ब्रेक दिया था।


इसके बाद रंगोली ने लिखा, "कंगना रनौत जब 'वो लम्हें' का प्रिव्यू देखने के लिए थियेटर पहुंची थीं तो उन्होंने कंगना पर चप्पल फेंकी थी। उन्होंने कंगना को उसकी ही फिल्म देखने से रोक दिया था। वो पूरी रात रोती रही... उस दौरान उसकी उम्र सिर्फ 19 साल ही थी।"





हालांकि इस ट्वीट में महेश भट्ट का नाम नहीं है, लेकिन ये पहले ट्वीट के बाद आगे का ट्वीट है तो साफ जाहिर है कि इशारा किसकी तरफ है। बहरहाल अब इस ट्वीट के बाद सोनी राजदान और आलिया भट्ट ने मामले को अधिक तूल नहीं दिया था। लेकिन इस बात को लेकर आज भी बहस होती है कि कंगना को ब्रेक अनुराग बसु ने दिया था या महेश भट्ट ने। दोनों ही परिवार अलग-अलग दावे करते हैं।

Tags

Next Story