कनिका कपूर के लिए बेहद खराब रहा साल 2020, बोलीं- 'लोग कहते थे कि तुम्हें खुद को मार देना चाहिए'

बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर इस साल काफी सुर्खियों में रही। कोरोना वायरस पॉजिटिव पाई जाने के कारण लोगों ने उन्हें अपने निशाने पर लिया। गूगल पर कनिका सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली शख्सियत बन गई। ये उनके लिए काफी मुश्किलों से भरा वक्त रहा। एक इंटरव्यू में कनिका कपूर ने बताया कि इस मुश्किलों से भरे वक्त में उन्हें क्या-क्या झेलना पड़ा। उन्होंने बताया कि लोगों ने उनके बच्चों को भी जान से मारने की धमकियां दी थी।
कनिका कपूर ने बताया कि वो वक्त काफी मुश्किल वाला था। सिर्फ मेरे लिए ही नहीं बल्कि मेरे पूरे परिवार के लिए भी। मुझे समझ ही नहीं रहा था कि क्या हो रहा था। सोशल मीडिया पर लोग मेरे और मेरे परिवार के खिलाफ बहुत कुछ बोल रहे थे। मेरे ऊपर कई आरोप लगा रहे थे। लोग सिर्फ अफवाहों के आधार पर ही कमेंट्स कर रहे थे। किसी के ऊपर पत्थर फेंकना, ये कैसे सही है ?, गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने की बात पर कनिका ने कहा- 'मैं सही कारणों की वजह से सर्च नहीं की गई तो इसमें खुशी की कोई बात नहीं है।'
कनिका कपूर ने बताया कि 9 मार्च को जब मैं आई थीं, तो भारत में कोई क्वारंटाइन नियम नहीं था। 10 को तो हर कोई होली खेल रहा था और इसके बाद मैं लखनऊ अपने मम्मी-पापा के घर चली गई। 16 और 17 मार्च को मुझे बुखान आ गया और जब 20 मार्च को मैंने चेकअप करवाया तो मैं कोरोना पॉजिटिव पाई गई। लोगों को समझना चाहिए, अगर मुझे इसके लक्षण के बारे में पता होता तो मैं अपनी परिवार वालों को खतरे में क्यों डालती। उन्होंने बताया कि लोग मुझे जान से मारने की धमकियां दे रहे थे। मेरे बच्चों को धमकियां मिल रही थीं कि तुम्हें खुद को मार देना चाहिए।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS