प्रेग्नेंसी में करीना कपूर खान ने खूब खाया सरसों दा साग और मक्के दी रोटी, इस तरह खुद को बनाए रखा हेल्दी

करीना कपूर खान की कभी भी डिलिवरी हो सकती है। वो अपना रुटीन चेकअप के लिए रोजाना क्लिनिक जा रही है। करीना कपूर ने प्रेग्नेंसी में अपनी डाइट पर काफी काबू पाया है। करीना कपूर की फिटनेस बेहद लाजवाब है। इसके लिए वो स्ट्रांग डाइट फॉलो करती है। उन्हें लंच में पराठा और डिनर में नॉनवेज खाना काफी पसंद है, लेकिन जब उनके सामने सरसों दा साग और मक्के दी रोटी आ जाती है, तो वो इन सब को इग्नोर कर देती है।
प्रेग्नेंसी में करीना कपूर खान ने जमकर सरसों का साग खाया है। सरसों का साग प्रेग्नेंसी में काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें विटामिन होता है। ये बार-बार हो रही उल्टी को भी रोकता है। इसमें एंटी आक्सीडेंट और सल्फर प्रचूर मात्रा में होती है, जो शरीर को ऊर्जावान बनाए रखती है। यही नहीं, सरसों का साग कोलेस्ट्राल रोकने में भी मदद करता है। इसके अलावा दिल की बीमारियों में भी ये फायदेमंद है। कैल्शियम के गुण होने के वजह से ये हडि्डयों को भी मजबूत बनाता है।
आपको बता दें कि करीना कपूर खान के दूसरे बच्चे के लिए फैंस के साथ-साथ पूरा परिवार भी बेहद एक्साइटिड है। दूसरे बच्चे के वेलकम के लिए सैफ और करीना ने घर भी शिफ्ट कर लिया है। वर्क फ्रंट की बात करें तो करीना जल्द ही आमिर खान के साथ 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आएंगी। ये फिल्म 1994 में आई मूवी 'फॉरेस्ट गंप' का हिंदी रीमेक है। करीना करण जौहर की फिल्म 'तख्त' में भी दिखाई देंगी। इस फिल्म में करीना के अलावा रणवीर सिंह, अनिल कपूर, विक्की कौशल, जान्हवी कपूर और भूमि पेडनेकर लीड रोल में है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS