रिश्तों का भंवर: रणबीर कपूर की बुआ है सोनम कपूर, करीना कपूर के चाचा लगते हैं अर्जुन कपूर

बॉलीवुड की दो खूबसूरत हसीना करीना कपूर (Kareena Kapoor) और सोनम कपूर (Sonam Kapoor) दूर के रिश्तेदार लगते है। दरअसल करीना कपूर और सोनम कपूर का परिवार पाकिस्तान के पेशावर से आया था और दोनों के पूर्वज एक ही परिवार के थे। बात करें पहले करीना कपूर के परिवार की तो करीना कपूर के परदादा पृथ्वीराज कपूर (Prithviraj Kapoor) पेशावर से मुंबई (Mumbai) आए थे। यहां आकर उन्होंने बॉलीवुड में काम किया। उनके परिवार की पीढ़ियां अब तक बॉलिवुड से जुड़ी हुई है।
पृथ्वीराज कपूर के बेटे राज कपूर (Raj Kapoor) हुए। राज कपूर के तीन बेटे रणधीर, ऋषि और राजीव कपूर है। वहीं सोनम कपूर के दादा सुरिंदर कपूर भी पेशावर से ही मुंबई आए थे। बताया जाता है कि करीना कपूर के परदादा ने ही सोनम कपूर के दादा सुरिंदर कपूर को मुंबई बुलाया था ताकि वो यहां काम कर सके। सुरिंदर कपूर के 3 बेटे बोनी कपूर, अनिल कपूर (Anil Kapoor) और संजय कपूर हुए। रिश्ते के इस भंवर में जाया जाए तो सोनम कपूर और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) रिश्ते में करीना कपूर से बड़ा औदा रखते है।
एक तरफ जहां सोनम कपूर करीना कपूर की बुआ लगी तो वहीं अर्जुन कपूर रिश्ते में चाचा... यही नहीं, श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जान्हवी कपूर और खुशी कपूर भी रणबीर कपूर और करीना कपूर की बुआ लगती है। वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आने वाली है। इसके अलावा, सोनम कपूर शोम मखीजा की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'ब्लाइंड' में नजर आएंगी। इसके अलावा, जान्ह्वी कपूर की हाल ही में फिल्म 'रूही' रिलीज हुई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS