कपूर खानदान ने राजीव कपूर का चौथा करने का किया इनकार, करीना कपूर ने बताया इसके पीछे का कारण

बॉलीवुड एक्टर राज कपूर के छोटे बेटे और ऋषि कपूर के छोटे राजीव कपूर का 9 फरवरी को निधन हो गया। उनका निधन हार्ट अटैक आने के कारण हुआ। ये कपूर खानदान के लिए ही नहीं बल्कि बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए बड़ा झटका है। उनके निधन की खबर नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम के जरिए दी। इस खबर के बाद से बॉलीवुड के तमाम बड़ी हस्तियों ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी।
वहीं नीतू कपूर का अब एक और इंस्टाग्राम पोस्ट सामने आया है, जिसमें उन्होंने बताया कि राजीव कपूर का चौथा नहीं होगा। इस पोस्ट में राजीव कपूर के चौथा न होने का कारण भी उन्होंने साझा किया। नीतू कपूर का ये पोस्ट करीना कपूर के इंस्टा स्टोरी पर भी देखने को मिला। दोनों ने राजीव कपूर की फोटो शेयर करते हुए पोस्ट में लिखा- '1962-2021, कोरोना महामारी को देखते हुए दिवंगत एक्टर राजीव कपूर का चौथा नहीं किया जाएगा... ये सावधानियां बरतने के चलते तय किया गया है... भगवान उनकी आत्मा को शांति दे. पूरा राज कपूर परिवार शोक में है।'
आपको बता दें राजीव कपूर को 9 फरवरी की सुबह हार्ट अटैक आया था। जिसके बाद उन्हें तुरंत चेंबूर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट किया गया, जहां डॉक्टर्स ने उनको मृत घोषित कर दिया। बात करें अगर राजीव कपूर के करियर की तो, राजीव कपूर ने अपना बॉलीवुड करियर फिल्म 'एक जान है हम' से शुरू किया था। ये फिल्म 1983 में रिलीज हुई थी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। लेकिन सभी फिल्मों में से उन्हें एक फिल्म में ही ज्यादा शोहरत हासिल हुई, वो थीं 1985 में आई 'राम तेरी गंगा मैली'... इस फिल्म को उनके पिता राज कपूर ने डायरेक्ट की थी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS