Women's Day पर करीना कपूर खान ने पूरी की Female Fans की ख्वाहिश, पहली बार दिखाई दूसरे बेटे की झलक

आज वर्ल्ड विमेंस डे पूरी दुनिया भर में मनाया जा रहा है। करीना कपूर खान ने इस दिन अपने फीमेस फैंस की ख्वाहिशों को पूरा किया है। करीना कपूर ने आज अपने दूसरे बेटे की झलक दिखाई है। ये पहली बार है, जब करीना कपूर ने अपने बेटे के साथ अपनी फोटो पोस्ट की है। दरअसल, लड़कों से ज्यादा फीमेल फैंस की ओर से बेटे के झलक दिखाने की मांग हो रही थी और आज विमेंस डे पर करीना कपूर ने उनकी इस मांग को पूरा किया है।
आपको बता दें कि करीना कपूर खान 21 फरवरी को दूसरी बार मां बनी थी, लेकिन उन्होंने अभी तक अपने दूसरे बेटे की झलक सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की थी। पर आज करीना ने अपने बेटे की पहली झलक सोशल मीडिया पर शेयर की। जिसके बाद से फैंस उनकी इस फोटो को काफी पसंद कर रहे है। इस फोटो को जमकर शेयर किया जा रहा है। फैंस फोटो में कमेंट के जरिए जमकर तारीफें भी कर रहे है।
फोटो में आप देख सकते है कि करीना कपूर ने खानदान के सबसे छोटे नवाब को गोद में उठाया हुआ है। मां की गोद में आकर बच्चा चैन की नींद ले रहा है। करीना कपूर खान की ये फोटो ब्लैक इन वाइट है। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने एक स्पेशल मैसेज दिया और विमेंड डे विश किया। इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए करीना ने लिखा- 'ऐसा कुछ नहीं है जो एक औरत नहीं कर सकती.. सभी को महिला दिवस की शुभकामनाएं।'
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS