जब घर से भाग गई थीं करीना कपूर, घरवालों से छिपकर शाहिद कपूर के साथ पहुंची थीं हिमाचल प्रदेश

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान प्रेग्नेंसी पीरियड एन्जॉय कर रही है। करीना कपूर अपने लाइफ को लेकर काफी चर्चाओं में रहती है। करीना कपूर सबसे ज्यादा अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में रही है। करीना कपूर का नाम कई एक्टर्स के साथ जुड़ चुका है। सैफ अली खान से पहले करीना की लाइफ में कई और अभिनेता भी आए थे। जिनके साथ उनकी अफेयर की खबरों ने खूब जोर पकड़ा। करीना कपूर का नाम ऋतिक रोशन से लेकर फरदीन खान तक एक्टर से जुड़ा।
लेकिन सबसे लंबा रिलेशन उनका शाहिद कपूर से रहा। साल 2004 में फिल्म 'फिदा' की शूटिंग के दौरान दोनों काफी नजदीक आए। दोनों के बीच अच्छी केमिस्ट्री बनने लगी। जिसके बाद दोनों ने कई फिल्म में साथ में काम किया। जिसमें '36 चाइना डाउन', 'चुप-चुप के', 'जब वी मेट' और 'मिलेंगे-मिलेंगे' जैसी फिल्में शामिल है। लेकिन दोनों का रिश्ता 3 साल तक ही चला। इसके बाद करीना सैफ अली खान के क्लोज आ गई। फिल्म 'टशन' में सैफ और करीना के बीच दोस्ती बढ़ी और फिर प्यार हो गया और अब दोनों हैप्पी मैरिड लाइफ जी रहे है।
कुछ फैंस को करीना कपूर की जोड़ी आज भी शाहिद कपूर के साथ काफी पसंद है। लोगों को याद है कि जब करीना कपूर खान शाहिद कपूर के साथ घर से भाग गई थीं। करीना कपूर पर प्यार का फितूर सवार था। यही वजह है कि वो घरवालों को छोड़ने के लिए तैयार हो गई थीं। ये रियल लाइफ का किस्सा नहीं बल्कि मूवी का एक हिस्सा है। जिसमें करीना कपूर अपने ब्वॉयफ्रेंड अंशुमन से शादी करने के लिए घर से भाग जाती है। इस फिल्म का नाम 'जब वी मेट' है। 'जब वी मेट' में करीना कपूर की ट्रेन में मुलाकात शाहिद कपूर से होती है। दोनों एक दूसरे को जानने-पहचाने लगते है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS