श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर से शादी करना चाहता है ये एक्टर, इस मशहूर एक्ट्रेस का तोड़ चुका है दिल

श्रीदेवी की बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। इन दिनों जाह्नवी कपूर अपने नए घर को लेकर चर्चाओं में है। रिपोर्ट की मानें तो जाह्नवी कपूर ने 39 करोड़ में नया घर खरीदा है। ये घर मुंबई के जुहू में है। खास बात ये है कि ये पैसा जाह्नवी कपूर का ही है, घर खरीदने में उन्होंने किसी की भी आर्थिक मदद नहीं ली है। जाह्नवी कपूर का करियर हाल ही में शुरू हुआ है। उन्होंने सिर्फ दो ही फिल्में की है- 'धड़क' और 'गुंजन सक्सेना द कारगिल गर्ल'
अब जाह्नवी अपने आने वाली फिल्मों की तैयारी में जुट गई है। जाह्नवी कपूर की फैन फॉलोइंग दिन पर दिन बढ़ती जा रही है और अब उनके डेटिंग के चर्चे होने लगे है। बताया जा रहा है कि बॉलीवुड के एक एक्टर ने उनसे शादी करने की भी इच्छा जाहिर की है। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है। जाह्नवी कपूर और इस बॉलीवुड एक्टर के डेटिंग की चर्चे सोशल मीडिया पर खूब हो रहे है। यही नहीं, दोनों अक्सर साथ में भी नजर आते है। न्यू ईयर की पार्टी में भी साथ में स्पॉट हुए थे।
अब तो आपने अंदाजा लगा ही लिया होगा कि ये एक्टर कौन है... अगर नहीं तो चलिए हम आपको बताते है। इस एक्टर का नाम कार्तिक आर्यन है। कार्तिक आर्यन का नाम पहले सारा अली खान के साथ जुड़ चुका है। लेकिन दोनों बाद में अलग हो गए। अब कार्तिक आर्यन जाह्नवी कपूर के साथ नजर आने लगे है। दोनों हाल ही गोवा में स्पॉट हुए। आपको बता दें कि दोनों फिल्म 'दोस्ताना 2' में साथ में नजर आने वाले है। कार्तिक ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की, जिसमें उनके चश्में में किसी महिला का हाथ लेंस की रिफ्लेक्शन में नजर आ रहा है। लोगों का कहना है कि ये हाथ जाह्नवी कपूर का है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS