दीपिका-रणवीर की शादी में वेटर और हनीमून पर कुली बने थे कार्तिक आर्यन और विक्की कौशल, वीडियो है गवाह !

दीपिका-रणवीर की शादी में वेटर और हनीमून पर कुली बने थे कार्तिक आर्यन और विक्की कौशल, वीडियो है गवाह !
X
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह लोगों की फेवरेट जोड़ी है। दोनों अक्सर साथ में बेहद प्यारे लगते है। दोनों का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

बॉलीवुड कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह लोगों की फेवरेट जोड़ी है। दोनों अक्सर साथ में बेहद प्यारे लगते है। दोनों का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो एक अवॉर्ड शो का है, जिसमें कार्तिक आर्यन और विक्की कौशल खुद ही बता रहे है कि उन्होंने दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी में क्या काम किया था, न सिर्फ शादी में बल्कि हनीमून पर भी उन्होंने कौन-सा काम किया, उस बारे में भी बताया। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

वायरल हो रहे वीडियो में स्टेज पर विक्की कौशल और कार्तिक आर्यन होस्ट कर रहे है, तो वहीं दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अवॉर्ड लेने स्टेज पर आए है। इस दौरान विक्की कौशल और कार्तिक आर्यन दीपवीर को बताते है कि उन्होंने उनकी शादी में बैंड बजाया था, शादी में मिठाई बांटने का काम किया था, यही नहीं, हनीमून पर सामान उठाने का काम भी किया। ये सुनकर आलिया भट्ट समेत कई सेलेब्स हंसने लगते है।

आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण की शादी 14 नवंबर 2018 को हुईं थी। एक इटंरव्यू में दीपिका ने बताया था कि उनका और रणवीर सिंह के पैरों का साइज सेम है और इसीलिए वो एक दूसरे के जूते पहन लेते है। आपको बता दें कि रणवीर और दीपिका अपनी आने वाली फिल्म '83' में साथ में नजर आने वाले है। ये फिल्म बीते साल रिलीज होनी थी, लेकिन लॉकडाउन के कारण फिल्म की रिलिजिंग रोक दी गई। इस फिल्म का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे है।

Tags

Next Story