कपूर खानदान ने कुछ इस अंदाज में मनाया करवाचौथ, करीना कपूर संग नजर आई तारा सुतारिया

कपूर खानदान ने कुछ इस अंदाज में मनाया करवाचौथ, करीना कपूर संग नजर आई तारा सुतारिया
X
कपूर खानदान का करवाचौथ का फोटो तेजी से वायरल हो रही है। फोटो में करीना कपूर खान, रणधीर कपूर, नीतू कपूर, निताशा नंदा, मनोज जैन, रिमा जैन, अरमान जैन और उनकी पत्नी अनिसा मल्होत्रा, आदर जैन के साथ उनकी गर्लफ्रेंड तारा सुतारिया नजर आ रही है।

4 नवंबर को पूरे देश में करवाचौथ की धूम रही। कोरोना वायरस के बीच महिलाओं ने करवाचौथ को विधिपूर्वक मनाया। आम लोग हो या सेलिब्रेटी सभी ने करवाचौथ सेलिब्रेशन की फोटो शेयर की। इस कड़ी में कपूर खानदान का करवाचौथ का फोटो तेजी से वायरल हो रही है। फोटो में करीना कपूर खान, रणधीर कपूर, नीतू कपूर, निताशा नंदा, मनोज जैन, रिमा जैन, अरमान जैन और उनकी पत्नी अनिसा मल्होत्रा, आदर जैन के साथ उनकी गर्लफ्रेंड तारा सुतारिया नजर आ रही है।

इस फोटो को ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर की। इस फोटो में करवा चौथ के मौके पर खानदान गेट-टू-गैदर करते नजर आ रहे है। आपको बता दें कि इस फोटो में करीना कपूर भी नजर आ रही है। फोटो में करीना प्लाजो सेट में नजर आ रही है। जिसमें उनका बेबी बंप नजर आ रहा है। आपको बता दें कि करीना कपूर इस वक्त प्रेग्नेंट है। हाल ही में उन्होंने अपने बेबी बंप के साथ फोटो शेयर की थी।

View this post on Instagram

Family dinner ❤️ #missingafew❤️

A post shared by Riddhima Kapoor Sahni (RKS) (@riddhimakapoorsahniofficial) on

करीना कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग भी पूरी की है। इस फिल्म में वो आमिर खान के साथ नजर आने वाली है। फिल्म को अगले साल दिसंबर में रिलीज़ किया जाना है। वहीं, अगर तारा सुतारिया की बात करें, तो वो आदर जैन को डेट कर रही है। वो कई बार आदर के साथ देखी जा चुकी है। तारा ने 'स्टूडेंट ऑफ दी ईयर 2' के जरिए बॉलीवुड करियर शुरू किया था।

Tags

Next Story