Karwa Chauth Bhojpuri Gana 2019: आम्रपाली दुबे ने रखा करवा चौथ का व्रत, भगवान से ये भोजपुरी गाना गाकर मांगी निरुआ के लिए लंबी उम्र

करवा चौथ (Karwa Chauth 2019) का व्रत हर महिला के लिए बेहद खास होता है। इस दिन सभी सुहागन महिलाएं अपने पति के लिए लंबी उम्र के लिए व्रत रखती है। चांद निकलने पर ही व्रत खोलती है और पति अपने हाथों से पानी पिलाकर पत्नी का व्रत पूरा करता है। करवा चौथ के इस मौके पर भोजपुरी का एक सॉन्ग (Bhojpuri Gana) वायरल हो रहा है। जिसमें आम्रपाली दुबे (Amarpali Dubey) निरुआ के लिए करवा चौथ (Karwa Chauth) का व्रत रख रही है और भगवान से हाथ जोड़कर विनती कर रही है।
वायरल गाने का नाम है 'कबहु ना साथ छूटे' (Kabhu N Sath Chhoote).... इस गाने में आम्रपाली दुबे (Amarpali Dubey Photos) बेहद खूबसूरत लग रही है। आम्रपाली ने येलो और ब्लू रंग के बॉर्डर वाली खूबसूरत साड़ी (Amarpali Dubey Saree Look) पहनी हुई है। बालों में गजरा और माथे पर टीका लगाया हुआ है। हाथों में भरी भरी चूड़ियां भी उनके रुप को निखार रही है। वो भगवान से पति के लिए कामना कर रही है।
वहीं इस गाने में मोनालिसा (Monalisa) भी कम सुंदर नहीं लग रही है। मोलिसा ने गाने में पिंक और गोल्डन कलर के बॉर्डर की साड़ी (Monalisa Saree Look) पहनी हुई है। उनके लिपस्टिक का शेड साड़ी से मेल खा रहा है। माथे पर टीका और बालो में गजरा.. जो सुहागन की निशानी होती है.. वो सभी मोनालिसा ने इस गाने में (Monalisa Song) पहना हुआ है। गाने में दोनों ही दिनेश लाल यादव निरुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) के लिए करवा चौथ का व्रत रख रही है।
'कबहु ना साथ छूटे' (Kabhu N Sath Chhoote Song) गाना फिल्म 'राजू बाबू' (Raja Babu Bhojpuri Movie) से है। गाना प्रमीला जैन (Pamela Jain) और कल्पना (Kalpana) ने गाया है। जबकि गाने के बोल प्यारे लाल यादव (Pyare Lal Yadav) ने लिखे है। इस गाने को 5 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS