कैटरीना कैफ, प्रीति जिंटा और अक्षय कुमार के असली नाम आप नहीं जानते होंगे

कैटरीना कैफ, प्रीति जिंटा और अक्षय कुमार के असली नाम आप नहीं जानते होंगे
X
सलमान खान (Salman Khan), अक्षय कुमार (Akshay Kumar) समेत बॉलीवुड कई सितारों ने अपने नाम बदले हैं. शायद आप कैटरीना कैफ, शिल्पा शेट्टी, प्रीति जिंटा, तब्बू के असली नाम ना जानते हों।

सलमान खान, अक्षय कुमार समेत बॉलीवुड कई सितारों ने अपने नाम बदले हैं. शायद आप कैटरीना कैफ, शिल्पा शेट्टी, प्रीति जिंटा, तब्बू के असली नाम ना जानते हों।


बॉलीवुड में चिकनी चमेली के नाम से मशहूर कैटरीना कैफ का असली नाम केट तुर्कोटे है। ये नाम उनकी पहली फिल्म के दौरान बदला गया। यहां आने के बाद उन्होंने अपने पिता के सरनेम कैफ जोड़ लिया।


बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन और किसी जमाने में 'यूपी बिहार लूटने' डांस के लिए जाने जानी वाली शिल्पा शेट्टी ने अपना नाम बदला है। उनका असली नाम अश्विनी शेट्टी था। लेकिन बाद में उन्होंने शिल्पा शेट्टी कर लिया।


बॉलीवुड में शादी ना करने और अपनी एक्टिंग के दम पर जगह बनानी एक्ट्रेस तब्बू का असली नाम तबस्सुम हाशिम खान था। लेकिन तब फिल्मों में बड़े नाम रखने का चलन नहीं था। तब उन्होंने अपना नाम छोटा कर दिया।


एक समय में बॉलीवुड पर अपनी खुशमिजाज छवि के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस प्र‌ीति जिंटा का असली नाम प्रीतम सिंह जिंटा था। लेकिन बॉलीवुड में आने पर उन्होंने अपना आसान करने के लिए प्रीति जिंटा कर लिया।


इसी तरह सनी लियोनी का नाम करनजीत कौर वोहरा, अक्षय कुमार का असली नाम राजीव हरिओम भाटिया, सलमान खान का पूरा नाम अब्दुल राशिद सलीम सलमान खान, ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार का असली नाम मोहम्मद युसूफ खान, राजेश खन्ना का असली नाम जतिन खन्ना था।


Tags

Next Story