Bhojpuri Songs: खेसारी लाल यादव के इस भोजपुरी गाने ने मचाई धूम, देख चुके हैं 2.50 करोड़ लोग Video

भोजपूरी के सुपर सिंगर और एक्टरों की लिस्ट में सबसे ऊपर रहने वाले खेसारी लाल यादव के गानों (Khesari lal Yadav Song's) ने होली से पहले ही धूम मचा दी है। वह हर बार होली से पहले कुछ गाने लेकर आते हैं। इस बार भी खेसारी लाल यादव होली से पहले नये गाने लेकर आए है, लेकिन खास बात ये है कि इस बार उनका 'दरोगा जी छोड़ दी' (Daroga Ji Chod Di) पहले गाया हुआ गाना जमकर चल रहा है। इस गाने ने यूट्यूब पर एक बार फिर से धमाल कर दिया है। अब तक इस गाने को 2.50 करोड़ से भी ज्याद व्यू मिल चुके हैं। लोग इस गाने को व्हाट्सऐप, फेसबुक से लेकर अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉमर्स पर शेयर कर रहे हैं।
इस दिन लॉन्च हुआ था यह भोजपुरी गाना
खेसारी लाल यादव का 'दरोगा जी छोड़ दी' (Daroga Ji Chod Di) होली सॉन्ग है। यह गाना 25 मार्च 2019 को यू-ट्यूब (Youtube) पर लॉन्च हुआ था। उनके इस गाने ने तब तो कमाल किया ही था। एक बार फिर से होली आने से पहले ही खेसारी का गाना 'दरोगा जी छोड़ दी' जबरदस्त तरीके से देखा जा रहा है। इस पर अब 2.50 करोड़ से भी ज्यादा व्यू आ चुके हैं। इस गाने की लोकप्रियता बढ़ती ही जा रही है।
दरोगा जी छोड़ दी भोजपुरी सॉन्ग (Bhojpuri Song) को आशीष वर्मा ने गाया है। इसके बोल आजाद सिंह ने लिखे हैं। यह गाना आज से एक साल पूर्व 25 मार्च 2019 को जी म्यूजिक भोजपुरी यू टयूब चैनल (Youtube Channel) पर अपलोड किया गया था। इसे खूब पसंद किया गया है। यही वजह है कि यह गाना एक फिर से वायरल हो गया है। इसकी वजह इस गाने के बोल के साथ खेसारी लाल की दमदार एक्टिंग भी मानी जा रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS