मशहूर एक्ट्रेस किरण खेर मना रही है आज अपना 65वां जन्मदिन

बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस, टीवी शोज की जज और चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर आज अपना 65वां जन्मदिन मना रही है। किरण बॉलीवुड के फेमस एक्टर अनुपम खेर की पत्नी है। अब तक बॉलीवुड में किरण खेर काफी फिल्मों में काम कर चुकी है। वह बॉलीवुड का और राजनीति का एक जाना पहचाना नाम है।
परिवार और जन्म :
किरण खेर का जन्म 14 जून 1955 को पंजाब में हुआ था। उनके जन्म के बाद उनका परिवार चंडीगढ़ में शिफ्ट हो गया। फिलहाल किरण की फैमिली में उनके पति अनुपम खेर और बेटा सिकंदर खेर है। सिकंदर खेर उनके पहले पति का बेटा है। अनुपम खेर से पहले किरण का विवाह एक उद्योगपति से हुआ था जिनसे उनके एक बीटा सिकंदर है।
पढ़ाई:
किरण की सारी शिक्षा चंडीगढ़ से ही हुई है। उन्होंने चंडीगढ़ से ही इंडियन थिएटर ऑफ़ पंजाब विश्वविद्यालय से अपनी ग्रेजुएशन पूरी की है।
फिल्मी सफर:
किरण खेर ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत पंजाबी फिल्मों से की थी। उनकी 1983 में आयी पंजाबी फिल्म आसरा प्यार दा थी। किरण ने अपनी एक्टिंग की छाप तब छोड़ी जब उन्हें संजय लीला भंसाली की फिल्म देवदास में ऐश्वर्या की माँ का रोल मिला। उन्होंने इस रोल में पूरी तरह से जान डाल दी। इस फिल्म में उनके काम को काफी सराहना मिली। बाद में उन्होंने बॉलीवुड में कई फिल्मों में काम किया। साथ ही साथ किरण ने टीवी शो को भी जज किया और अपनी बिंदास बोलने और खासकर अपनी साड़ियों के लिए वे काफी फेमस हुई। किरण खेर की बात करें तो उन्होंने ज्यादातर मां के रोल किये है। वे हर फिल्म में हीरो या हीरोइन की मां का रोल करती नजर आती है। आपको बताते है उनकी 10 फेमस फिल्में जिनमें उन्होंने ज्यादातर मां के रोल निभाए है।
1. देवदास
2. ओम शांति ओम
3. अपने
4. कभी अलविदा ना कहना
5. रंग दे बसंती
6. फ़ना
7. हम तुम
8. वीर जारा
9. मैं हूं ना
10. दोस्ताना
राजनीति:
किरण खेर की बात की जाए तो वो कई सामाजिक कार्यों से भी जुडी रहती है। वह 2009 में बीजेपी यानि की भारतीय जनता पार्टी से जुडी थी। उन्होंने पार्टी के लिए काफी मेहनत की काफी प्रचार भी किया। 2014 में वे भारतीय जनता पार्टी से ही चंडीगढ़ की सांसद चुनी गयी और अब तक भी वह चंडीगढ़ की सांसद है।
पुरस्कार:
किरण खेर ने अपने फिल्मीं करियर में काफी अवार्ड्स भी जीते है। आइये आपको बताते है उनके अवार्ड्स के बारे में।
1. नेशनल फिल्म अवार्ड बेस्ट एक्ट्रेस (बारीवाली 2000)
2. IIFA बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस अवार्ड (देवदास 2003)
3. स्टार स्क्रीन अवार्ड बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस (रंग दे बसंती 2006)
4. कलर्स गोल्डन पेटल अवार्ड फॉर मोस्ट दिलदार पर्सनॅलिटी (2012)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS