जानिए Neetu Kapoor की फिटनेस का राज, 64 की उम्र में यंग एक्ट्रेसेस को दे रही टक्कर

ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) की पत्नी और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की मां नीतू कपूर (Neetu Kapoor) 64 साल की हो गई हैं, लेकिन वह बॉलीवुड (Bollywood) की एवरग्रीन एक्ट्रेसेस में से एक हैं। इस उम्र में भी वह बेहद फिट और खूबसूरत दिखती हैं। उनकी फिटनेस और लुक्स को देखकर कोई उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता। नीतू कपूर इस उम्र में भी यंग अभिनेत्रियों को टक्कर देती नजर आती हैं। एथनिक वियर हो या वेस्टर्न आउटफिट, वह हर तरह से खूबसूरत ही लगती हैं। हालही में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी में नीतू कपूर के लुक्स ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। उनके चेहरे पर उनकी फिटनेस साफ नजर आती है।
जानिए क्या है नीतू कपूर की फिटनेस का राज
नीतू कपूर ने कलर्स के शो डांस दीवाने (Dance Deewane) की जज हैं, आए दिन उन्हें शूटिंग सेट पर स्पॉट किया जाता है, वह इस उम्र में भी इतनी तरोताजा और फिट रहती हैं। अब आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर नीतू कपूर की इस बेहतरीन फिटनेस का राज क्या है? जो उन्हें इस उम्र में भी बेहद खूबसूरत बनाए रखता है। तो आइए आज हम आपको नीतू कपूर का फिटनेस मंत्र (Fitness Mantra) देते हैंम जिसे अपनाकर आप भी अपने आपको फिट रख सकते हैं।
यंग दिखने के लिए इन तीन चीजों का होना है बेहद जरूरी
एक इंटरव्यू में नीतू कपूर ने बताया था कि अपनी सुंदरता बनाए रखने के लिए जीवन में तीन चीजें बहुत जरूरी हैं और वो चीजें हैं:-
- खुशी (Happiness)
- अनुशासन (Discipline)
- एक्सरसाइज (Exercise)
नीतू कपूर ने कहा कि जब आप इन चीजों को मेंटेन रखते हैं तो आपकी खूबसूरती अपने आप बढ़ जाती है।
जींस का भी पड़ता है काफी फर्क
नीतू कपूर का मानना है कि आपकी ग्लोइंग त्वचा (Glowing Skin) और स्वस्थ बालों (Healthy Hair) के पीछे आपकी जींस और खान-पान की भी बहुत भूमिका होती है। नीतू ने बताया कि अक्सर ऐसा कहा जाता है कि बालों में तेल लगाने से उन्हें बहुत फायदा होता है, लेकिन आज तक मैंने अपने बालों में तेल नहीं लगाया। नीतू ने कहा कि "मैं महीने में केवल एक बार अपने हेयरड्रेसर के पास कलर और कट के लिए जाती हूं।"
हेल्दी स्किन के लिए एक्सरसाइज बहुत जरूरी
आप अपनी स्किन को हेल्दी रखना चाहते हैं तो आपको स्ट्रेस से बचना चाहिए और रोजाना एक्सरसाइज करनी चाहिए। आपको अपने डेली रुटीन के लिए अनुशासित लाइफस्टाइल अपनानी चाहिए। नीतू कहती हैं कि वह कभी दुखी नहीं होती। साथ ही वह कार्डियो वर्कआउट करती हैं। कार्डियो आपकी ब्लड वेसल्स को खोलता है और शरीर में ब्लड फ्लो में सुधार करता है। इससे आपकी बॉडी नैचुरली ग्लो करती है।
अच्छा डाइट प्लान भी बहुत जरूरी है
हेल्दी लाइफ के लिए आपका अच्छी डाइट लेना भी बहुत जरूरी है। नीतू कपूर ने बताया कि वह अपनी डेली डाइट में तरबूज, छाछ, दाल, चिकन, मछली, अंडा, घी, सब्जियों का रस, फल, बादाम और अखरोट शामिल करती हैं। उनका मानना है कि जरूरत पड़ने पर आप किसी विशेषज्ञ की सलाह पर सप्लीमेंट भी ले सकते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS