जाह्नवी कपूर के सपनों क्यों लग गया है ब्रेक, जानिए…

जाह्नवी कपूर के सपनों क्यों लग गया है ब्रेक, जानिए…
X
जाह्नवी इन फिल्मों को लेकर तो खुश हैं कि इनसे उनके करिअर को रफ्तार मिलेगी। लेकिन उनकी परेशानी का कारण वो दो फिल्में हैं जो शुरू ही नहीं हो पाई।

लॉकडाउन के दौरान लोग घर में रहकर परेशान हैं, वहीं कई सितारे अपनी फिल्मों को लेकर परेशान हैं। कई अपनी फिल्मों की रिलीज रुक जाने से दिक्कत में हैं तो कई की फिल्मों की शूटिंग अधूरी पड़ी है। श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर की परेशानी की वजह रिलीज से रुकी फिल्में हैं। उनकी दो फिल्में पूरी हैं। एक राजकुमार राव और वरुण शर्मा के साथ रूही अफजाना है। यह हॉरर कॉमेडी है। दूसरी फिल्म बायोपिक है, जो इंडियन एयरफोर्स की फर्स्ट फीमेल फाइटर गुंजन सक्सेना के जीवन पर आधारित है। गुंजन ने कारगिल युद्ध में भी हिस्सा लिया था। करण जौहर इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। दोनों ही फिल्में बनकर तैयार है, इंतजार सिर्फ लॉकडाउन के खुलने का है। तब ये फिल्में रिलीज हो पाएंगी।



जाह्नवी इन फिल्मों को लेकर तो खुश हैं कि इनसे उनके करिअर को रफ्तार मिलेगी। लेकिन उनकी परेशानी का कारण वो दो फिल्में हैं जो शुरू ही नहीं हो पाई। दरअसल जाह्नवी ने एक और मल्टीस्टारर फिल्म तख्त साइन की थी जिसे करण जौहर खुद निर्देशित करने वाले थे। जाह्नवी इस फिल्म को लेकर बहुत एक्साइटेड थीं क्योंकि इस फिल्म में करीना कपूर खान, रणवीर सिंह, विक्की कौशल तथा आलिया भट्ट जैसी स्टारकास्ट समेत उनके चाचा अनिल कपूर भी हैं। देखा जाए तो जाह्नवी अब तक एक भी हिट नहीं दे पाई हैं। पहली फिल्म धड़क हिन्दी के दर्शकों में अपनी जगह नहीं बना पाई। नेटफ्लिक्स की घोस्ट स्टोरीज भी बेकार साबित हुई। जाह्नवी को लग रहा था कि तख्त उनके कैरियर को ऊंचाई तक ले जा सकती है। लेकिन लॉकडाउन ने उनके सारे सपनों को थोड़े समय के लिए ब्रेक लगा दिया है।

Tags

Next Story