केआरके के अर्जुन कपूर को टाइगर बुलाने पर क्या छिड़ेगा कोई नया विवाद, जाने ट्वीट के पीछे का राज़?

केआरके के अर्जुन कपूर को टाइगर बुलाने पर क्या छिड़ेगा कोई नया विवाद, जाने ट्वीट के पीछे का राज़?
X
केआरके ने अब सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की फोटो शेयर की है। इस फोटो को ट्वीट करते हुए केआरके ने अर्जुन कपूर को टाइगर बताया है। दरअसल शनिवार को अर्जुन कपूर के बर्थडे के मौके पर मलाइका ने इस फोटो को शेयर कर एक्टर को बधाई दी थी। कमाल राशिद खान ने इस फोटो का यूज करते हुए एक हिड्डन मैसेज के साथ ट्वीट किया है।

इन दिनों केआरके (KRK) और सलमान खान (Salman Khan) की कॉन्ट्रोवर्सी खबरों में हैं। ऐसे में अब केआरके ने सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की फोटो शेयर की है। इस फोटो को ट्वीट करते हुए केआरके ने अर्जुन कपूर को टाइगर बताया है। दरअसल शनिवार को अर्जुन कपूर के बर्थडे के मौके पर मलाइका ने इस फोटो को शेयर कर एक्टर को बधाई दी थी। कमाल राशिद खान ने इस फोटो का यूज करते हुए एक हिड्डन मैसेज के साथ ट्वीट किया है।

केआरके ने मलाइका की इस फोटो को शेयर कर अर्जुन की तुलना टाइगर से कर दी है। केआरके ने लिखा है, 'भाई लौंडे, अर्जुन कपूर टाइगर है तू, गुर्दा है तेरे में, डंके की चोट पर छीन लिया, सेल्यूट करता हूं।' इसके बाद उन्होंने अपने अगले ट्वीट में लिखा है कि अर्जुन कपूर ने एक विलन 2 सिद्धार्थ मल्होत्रा ( से छीन ली है जो कि एक विलन में नजर आए थे। इस बारे में बताते हुए उन्होंने लिखा है, 'प्यारे दोस्तों, आप लोग हमेशा गलत क्यों सोचते हैं। मैं तो एक विलन 2 को सिद्धार्थ मल्होत्रा से छिनने की बात कर रहा हूं और कुछ नहीं।'

आपको बता दें कि अर्जुन कपूर ने शनिवार को अपना 36वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है। इस दौरान अर्जुन को उनकी बहन जाह्नवी कपूर, आयुष्मान खुराना, अनुष्का शर्मा, करीना कपूर और परिनीति चोपड़ा जैसे कई सेलेब्स ने बर्थडे सेलिब्रेट किया है। वहीं मलाइका ने भी अर्जुन संग अपनी एक फोटो को शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया था। मलाइका ने फोटो शेयर करते हुआ लिखा, 'मेरे सनशाइन जन्मदिन की बधाई।' गौरतलब है कि साल 2019 में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया है। हालांकि इससे पहले मलाइका अरोड़ा सलमान खान के भाई अरबाज खान (Arbaaz Khan) की पत्नी थी। बाद में किन्हीं कारणों के चलते दोनो ने तलाक ले लिया। इन दिनो मलाइका अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं।

वहीं दूसरी ओर केआरके और सलमान खान के बीच फिल्म 'राधे -योर मोस्ट वांटेड भाई' (Radhe Your Most Wanted Bhai) के रिव्यु के बाद से ही तगड़ा विवाद चल रहा है। दरअसल केआरके ने सलमान खान की फिल्म 'राधे- योर मोस्ट वांटेड भाई' को देखने के बाद इस फिल्म और सलमान दोनो के खिलाफ ही बहुत से निगेटिव कॉमेंट किये थे। इसी कारण सलमान खान नाराज हो गए थे और उन्होंने केआरके पर मानहानि का दावा कर दिया था।

Tags

Next Story